रांची। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, डीआईजी संथाल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पुलिस अधीक्षक सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के जरिये पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आगमन पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड के देवघर पहुंचे है। इस…
Author: shivam kumar
पेसा कानून आदिवासियत का वह संरक्षक है, जिसे किसी भी स्थिति में कमतर नहीं आंका जा सकता आधुनिक लोकतंत्र को आदिवासी स्वशासन की परंपरा से जोड़ता है पेसा पेसा में ग्रामसभा और परंपरागत संस्थाएं ही स्थानीय शासन का केंद्र होंगी राकेश सिंह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा राज्य में पेसा, यानी अनुसूचित क्षेत्रों तक पंचायत का विस्तार कानून लागू करने और इसकी नियमावली बनाने के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि इससे झारखंड में क्या बदलेगा। वास्तव में पेसा कानून आदिवासियत का वह संरक्षक है, जिसे किसी भी स्थिति में कमतर नहीं आंका जा सकता है। आदिवासियत…
ढाका। बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की टी20 प्रारूप में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। तस्कीन अहमद हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर थे और इस दौरान उन्होंने ILT20 में शारजाह वॉरियर्ज़ के लिए खेला था। अब उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लिटन कुमार दास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वॉलीबॉल का खेल संतुलन, संयोग और संकल्पशक्ति की परीक्षा है। खिलाड़ियों का मूलमंत्र टीम फर्स्ट होता है, जहां अलग-अलग कौशल के बावजूद हर खिलाड़ी टीम की जीत के लिए खेलता है। उन्होंने वॉलीबॉल और देश की उन्नति में समानताएं बताते हुए कहा कि कोई भी जीत अकेले नहीं होती, यह समन्वय, विश्वास, समर्पण और टीम की तत्परता पर निर्भर करती है। देश भी इसी टीम भावना और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बातें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का…
गंगटोक। न्यायमूर्ति ए. मोहम्मद मुश्ताक ने आज आधिकारिक तौर पर सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। राजधानी गंगटोक स्थित लोक भवन के ‘आशीर्वाद हॉल’ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिग्गज हस्तियों की रही मौजूदगी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य की कई महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने व्यक्तिगत रूप से समारोह में शिरकत कर नए मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी। उनके अलावा सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष एमएन शेरपा, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदार राई, न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान…
नेपाल। नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में अब केवल 60 दिन शेष रह गए हैं और इसी के साथ रविवार से निर्वाचन आयोग ने देशभर में निर्वाचन आचार संहिता लागू कर दी है। आयोग के अनुसार, 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी या अर्ध-सरकारी निकाय को किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष अथवा विपक्ष में किसी भी प्रकार की गतिविधि करने की…
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्वयक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ आज भारतीय राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। यह 08 और 09 सितंबर 2025 को हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के बाद माओवादी सहित विभिन्न दलों के विलय से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के गठन के बाद प्रचण्ड की दिल्ली की पहली यात्रा है। उनके मुख्य निजी सचिव गोविंद आचार्य के अनुसार, प्रचंड पूर्व माओवादी, पूर्व यूनिफाइड सोशलिस्ट तथा पार्टी से संबद्ध प्रवासी संगठनों द्वारा आयोजित एक “एकता संदेश बैठक” को संबोधित करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। आचार्य ने बताया, “यह संदेश बैठक…
ईरान में महंगाई और देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के खिलाफ पिछले सात दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब गंभीर रूप ले चुके हैं। देश के 31 प्रांतों में से 25 प्रांतों के कम से कम 60 शहरों में आंदोलन फैल चुका है, जहां 174 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन, हड़ताल और सभाएं दर्ज की गई हैं। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 15 प्रदर्शनकारी और एक सुरक्षाकर्मी शामिल है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज…
काठमांडू। 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए करीब 80 हजार सैनिकों की तैनाती की जाएगी। मतदान केंद्रों के निर्धारण के बाद नेपाली सेना ने देशभर में अपने जनशक्ति परिचालन की योजना तैयार की है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के अनुसार, चुनाव में नेपाली सेना अपनी कुल जनशक्ति का 95 प्रतिशत यानी लगभग 80 हजार सैनिक तैनात किए जाएंगे। सेना की कुल संख्या 96 हजार है। इस समय चुनाव-पूर्व की तैयारियाँ चल रही हैं। विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण, अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभ्यास और जिला-स्तरीय समन्वय का कार्य किया जा रहा है।…
पटना। काम के अधिकार की रक्षा हेतु कांग्रेस पार्टी चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान । उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नदीम अंसारी ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ये निर्णय लिया की “मनरेगा” को बचाने के लिए “मनरेगा बचाओ संग्राम” करेगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), जिसे वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया था, एक अधिकार-आधारित कानून है जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मजदूरी रोजगार की मांग करने का वैधानिक अधिकार देता है। कानून के तहत राज्य सरकार 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है, अन्यथा बेरोजगारी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। गिरते पारे के बीच बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में जिले भर में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की गई है। आधी रात को वृद्धाश्रम पहुंचे उपायुक्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री स्वयं इस अभियान की कमान संभाल रहे हैं। शनिवार की देर रात उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे वृद्धाश्रम पहुंचे…
