पलामू। जिले के पंडवा में तीन दिनों से लापता बच्चे का घर के पीछे कुएं से शव रविवार को मिला। बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेलने के क्रम में गायब हो गया था और उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। सूचना मिलने पर पड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को निकालकर एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बच्चे को गायब कर हत्या करने के बाद कुएं में डाल देने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चे की पहचान पड़वा निवासी प्रमोद कुमार मेहता के एकलौते…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। रविवार तड़के की गई इस कार्रवाई में आरपीएफ ने आरोपियों के पास से कुल 6.08 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब तीन लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर की गई। स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीदारु जंगल के समीप खेत से बरामद अज्ञात युवती के शव मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को जोगीदारु जंगल के पास स्थित…
— आजकल दुनिया में भारत की ग्रोथ की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही: प्रधानमंत्री वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल दुनिया में भारत की ग्रोथ की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। उन्हाेंने वॉलीबॉल काे साधारण खेल नहीं बल्कि संतुलन और सहयोग का खेल बताया। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार काे एक हजार से अधिक खिलाड़ियों, उनके कोच काे वर्चुअली संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने वाराणसी के सांसद के…
त्रिची (तमिलनाडु)। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर अंडमान से आज शाम यहां पहुंच रहे हैं। इस वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। इसके मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुदुकोट्टई में आज जनसभा का आयोजन किया है। शाह इस जनसभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन के नेतृत्व में ”तमिलनाडु सिर उठाए तमिलनों की यात्रा” का आगाज मदुरै से हो चुका है। इस यात्रा का समापन आज पुदुकोट्टई में होना है। इसके लिए पुदुकोट्टई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्लतिवायल क्षेत्र में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि…
रांची। झारखंड के 13 जिलों में 6 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें उत्तर पश्चिम जिले गढ़वा पलामू छात्र लातेहार के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…
सारण। बिहार के सारण जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने महा-अभियान चलाकर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर बीते एक माह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 1375 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें हत्या, लूट, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों के अपराधी शामिल हैं। शराबबंदी और अवैध हथियारों पर प्रहार शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने जिले भर में युद्ध स्तर पर छापेमारी की। इस दौरान 32,973 लीटर से अधिक शराब…
रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी खटल से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बच्चों के देर तक घर न लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस…
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुल नगर में पुलिस हिरासत में हुई एक युवक की मौत ने तूल पकड़ लिया है। सांसद बिद्युत बरण महतो ने इसे सीधे तौर पर पुलिस प्रताड़ना से हुई हत्या करार दिया है। मृतक जीत महतो के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक मामूली मोबाइल चोरी के संदेह में उसे हिरासत में लिया और बर्बरतापूर्वक मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई। मामला दबाने के लिए ₹2 लाख की पेशकश! सांसद बिद्युत बरण महतो शुक्रवार देर रात मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार ने सांसद को…
खूंटी। भारतीय राजनीति के पुरोधा, संविधान सभा के सदस्य और हॉकी के जादूगर मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आज 123वीं जयंती मनाई जा रही है। खूंटी संसदीय क्षेत्र के पहले सांसद और 1928 ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले इस महानायक के पैतृक गांव ‘टकरा’ में आज उत्सव का माहौल तो है, लेकिन इस चमक-धमक के पीछे विकास की एक कड़वी सच्चाई भी छिपी है। करीब एक दशक पहले इस गांव को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने का जो सपना दिखाया गया था, वह आज भी फाइलों और अधूरी घोषणाओं के बीच दम तोड़ रहा है। घोषणाओं का…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता की खबर आई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जवानों ने अब तक दो माओवादियों को मार गिराया है। मौके से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ताजा जानकारी मिलने तक इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। खूफिया इनपुट पर शुरू हुआ एक्शन बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों को इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर डिस्ट्रिक्ट…
