नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते हुए नजर आए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। क्रिसमस की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित मात्रा में कारोबार होता हुआ नजर आया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी…
Author: shivam kumar
रांची। कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस झारखंड में बड़े राजनीतिक संदेश के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने इसे पार्टी इतिहास में “मील का पत्थर” बताया और कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस को मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेताओं अमानत अली, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कामता उपाध्याय, गुलफाम मुजीबी और देवराज खत्री को सम्मानित किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नए कलेवर में तैयार ‘कांग्रेस संदेश’ पत्रिका…
पाकुड़। पाकुड़ नगर के तांतीपाड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 10 में सड़क और नाली की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दस वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन समय के साथ इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर उखड़ गए हैं, गड्ढे बन चुके हैं और बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पाकुड़ शहर की मुख्य सड़क के बाद एक महत्वपूर्ण बायपास मार्ग है, जहां से…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के दूसरे दिन रविवार को समापन अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर क्राइम पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय एवं धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की ओर से प्रदेश में बढ़ने वाली आतंकी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा सुरक्षा एवं…
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “राहुल बाबा, हार से थकिए मत।” वर्ष 2029 में भी नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा उन्हीं बातों का विरोध करता है, जो जनता को पसंद आती हैं। “जनता को जो अच्छा लगता है, आप उसका ही विरोध करते हो, तो फिर आपको वोट कहां से मिलेंगे?” केंद्रीय गृह मंत्री शाह रविवार को अहमदाबाद के पश्चिमी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से बिना खड्डा खोदे तैयार की गई 27 किलोमीटर लंबी ड्रेनेज लाइन के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नई ड्रेनेज लाइन…
नई दिल्ली। अरावली पर्वतमाला की नई परिभाषा के खिलाफ जारी विरोध के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर इस पर गंभीर आपत्ति जताई है। जयराम रमेश ने पत्र में कहा है कि प्रस्तावित नई परिभाषा अरावली पर्वतमाला को केवल 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले भू-आकार तक सीमित कर देती है, जबकि राजस्थान में वर्ष 2012 से अरावली की पहचान वन सर्वेक्षण भारत (एफएसआई) की 28 अगस्त 2010 की वैज्ञानिक रिपोर्ट में निर्धारित मानकों के आधार पर की जाती रही है। उन्होंने अपने पत्र में एफएसआई की…
नई दिल्ली। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर भारतीय जानता पार्टी हमलावर है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की विरासत देश के लिए उपलब्धियों की नहीं, बल्कि विफलताओं और गलत फैसलों की रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके), देश का विभाजन, वर्ष 1984 के दंगे, चीन को भूमि देना और आपातकाल कांग्रेस की विरासत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे एक रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं और कथित रूप से गांधी परिवार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड में रविवार को प्रधानमंत्री ने साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पुरुष क्रिकेट टीम की जीत, पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप खिताब, महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप, एशिया कप टी20 में सफलता, पैरा एथलीटों के पदक, शुभांशु शुक्ला का आईएसएस तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बनना, प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण जैसे तमाम पलों को याद किया। साथ ही उन्होंने स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2025, आईआईएससी के गीतांजलि सांस्कृतिक केंद्र और दुबई की कन्नड़ पाठशाले जैसी प्रेरक पहलों की चर्चा करते हुए साल…
जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर के दौरे पर आ रही हैं। उनका पहला कार्यक्रम करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान और दूसरा आदित्यपुर के एनआईटी में प्रस्तावित है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान, करनडीह होते हुए परिसदन और खरकई गोलचक्कर तक के मार्ग पर ऑटो, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। मालवाहक वाहनों पर सबसे सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह 6 बजे से रात 11…
रांची। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पुल के पास 33 केवी बिजली केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। घटना के बाद पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पुंदाग आईआईएम पुल के पास 33 केवी केबल में आग लगने की…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में रांची के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा घोड़लीली के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रांची के नामकुम स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुनीत कांगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुनीत जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-6 में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे परिजनों के साथ कार से जमशेदपुर पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद शनिवार रात…
