Author: shivam kumar

चांडिल/सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कुकड़ू प्रखंड की लेटेमदा ग्राम पंचायत की है, जहाँ बीती रात एक विशालकाय जंगली हाथी ने गौरंग महतो उर्फ बुका महतो नामक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में गौरंग महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों को मुआवजे का निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो सक्रिय हुईं। उन्होंने तत्काल चांडिल रेंजर और…

Read More

भागलपुर। भागलपुर जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल की तर्ज पर शहर में भागलपुर क्रिकेट लीग का महाआयोजन होने जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में इस लीग का आगाज़ किया जा रहा है। जहां क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। सीसीएल में देश के अलग–अलग राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित आसपास के कई जिलों के युवा क्रिकेटर भी इस लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा।…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को टी20 टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दांबुला में 7, 9 और 11 जनवरी को आयोजित होंगे। टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज…

Read More

‘शहीद अमर रहें’ के नारों से गूंजा कोयलांचल -375 शहीद परिवारों के वंशजों को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित -शहीद परिवारों के परिजनों की आंखों से छलके आंसू चासनाला। भारतीय कोयला खनन इतिहास का सबसे काला और हृदयविदारक दिन, ‘चासनाला खान दुर्घटना’ को आज 50 वर्ष पूरा हो गया। संयोग है कि 27 दिसंबर 1975 को भी ‘शनिवार’ था और आज 50 साल बाद भी ‘शनिवार’ ही है। इस संयोग ने उन बुजुर्गों के जख्मों को फिर से हरा कर दिया, जिन्होंने अपनी आंखों से तबाही और अपनों की जलसमाधि देखी थी। ​विशिष्ट अतिथियों ने नमन किया ​शहीद स्मारक स्थल…

Read More

लापरवाही, लालच और मानवीय चूक का सबसे काला अध्याय -भारतीय खनन इतिहास की सबसे घातक त्रासदी, जिसने 375 मजदूरों को लील लिया -जब खदान में गया तो कोयला मजदूरों के प्रति सम्मान 100 गुणा बढ़ गया -वे मुझे सैनिक से कम नहीं लग रहे थे, जो खुद को अंधेरे में झोंक, देश को रोशन करते हैं -हर पल खतरे से घिरे रहने के बावजूद वह मुस्कुराता है, डर और दर्द को किसी कोने में छुपा लेता है एक कोयला मजदूर को आप तभी समझ सकते हैं, जब आप उसके जीवन में झांकेंगे। जब कोई मजदूर खदान के भीतर जाता है,…

Read More

देवघर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का एक संवेदनशील रूप सामने आया है। देवघर जिले के बसनली गांव से आधी रात को आई एक महिला की फोन कॉल पर मंत्री तुरंत हरकत में आ गए। कांपती आवाज में महिला ने अपने पति की जान बचाने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद डॉ. अंसारी बिना देरी किए खुद गांव पहुंच गए। गरीब आदिवासी मरीज की मदद और AIIMS पर नाराजगी जांच में पता चला कि पीड़ित एक गरीब आदिवासी परिवार से है। परिजनों ने बताया कि मरीज को एम्स (AIIMS) देवघर ले जाया गया था, लेकिन वहां बिना इलाज किए…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वह रविवार शाम करीब छह बजे विशेष विमान से रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। सोमवार 29 दिसंबर को सुबह नौ बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। जमशेदपुर में वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर के जाहेरस्थान में आयोजित ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष जनजातीय सांस्कृतिक…

Read More

-अब तक राज्यभर में 570 अवैध मजार हटाए गए देहरादून। धामी सरकार का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसके तहत प्रशासन ने देहरादून और उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर में बनी एक-एक अवैध मजार की संरचना को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार यह कदम सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत उठाया गया है। कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से संबंधित स्थल पर नोटिस की प्रक्रिया पूरी की गई। धामी सरकार के कार्यकाल में अब तक राज्यभर में 570 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड…

Read More

28 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में दो घटनाओं को रेखांकित करती हैं। 1885 में राष्ट्रीय आंदोलन की दिशा और 1896 में राष्ट्रभक्ति की चेतना को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1885 में बंबई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन ने भारत में संगठित राजनीतिक संघर्ष की नींव रखी। 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि शिक्षित भारतीय वर्ग अब औपनिवेशिक शासन के खिलाफ एक मंच पर आकर अपनी बात रखने लगा था। कांग्रेस ने प्रारंभ में संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से भारतीयों की समस्याएँ उठाईं, लेकिन आगे चलकर यही संस्था स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत…

Read More

रांची: झारखंड में सहायक आचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की स्थायी पोस्टिंग की सूची जारी कर दी गई है। रांची जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद नवनियुक्त शिक्षकों को उनके आवंटित क्षेत्रों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 27 दिसंबर तक योगदान देना है जरूरी जारी आदेश के अनुसार, इंटर प्रशिक्षित (कक्षा 1 से 5) सहायक आचार्यों को अपने संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में और स्नातक प्रशिक्षित (कक्षा 6 से…

Read More

रांची। झारखंड की प्रशासनिक मशीनरी इन दिनों अधिकारियों की भारी कमी से जूझ रही है। राज्य में आईएएस (IAS) कैडर के स्वीकृत 224 पदों के मुकाबले वर्तमान में केवल 172 अफसर ही कार्यरत हैं, जिसके कारण 52 पद रिक्त पड़े हुए हैं। अधिकारियों की इस कमी ने राज्य के विकास कार्यों और नीति निर्धारण की गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2025 में सेवानिवृत्ति की झड़ी चालू वर्ष 2025 राज्य प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। इस साल मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कुल 11 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर हो चुके हैं। साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर को…

Read More