Author: shivam kumar

सुपौल। बिहार की शोक कही जाने वाली कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोसी बराज पर पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 71,330 क्यूसेक के पार पहुँच गया है, जिसके कारण नदी उफान पर है। पानी के बढ़ते भारी दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा कोसी बराज के 8 फाटकों को खोल दिया गया है। दूसरी ओर, सीमा पार नेपाल के बराहक्षेत्र में भी लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, बराहक्षेत्र में जलप्रवाह 46,600 क्यूसेक दर्ज किया गया है और इसके…

Read More

– कहा, योग को एक दिन का उत्सव नहीं, 365 दिनों का संकल्प बनाना होगा नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में सांसदों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संसद में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन योग हमें संवाद और संयम का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस भारत की उस शाश्वत सभ्यतागत विरासत का उत्सव है, जिसने मानवता को…

Read More

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बीकानेर शौर्य की भूमि है और यहां योग दिवस के अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि…

Read More

– जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति भोपाल/जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि युवा विद्यार्थी केवल अपने परिवार या विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र की आकांक्षाओं और भविष्य के निर्माता हैं। उनके ज्ञान, ऊर्जा और संकल्प से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का 36वां दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व तेजी से बदल रहा है। हमारी भाषा, रहन-सहन, जीवनशैली सब तेज गति से बदल रहे हैं, पर हमें…

Read More

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के पचमंदिरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनी पिछले दो महीने से नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी मंदिर निवासी राधेश्याम सिंह के…

Read More

काठमांडू। विश्व योग दिवस के अवसर पर नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दशरथ रंगशाला स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक और स्वास्थ्य जागरूक नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके स्वास्थ्य लाभों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। नेपाल के शिक्षा तथा खेलकूद मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल सरकार के मुख्य सचिव सुमनराज अर्याल, विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर…

Read More

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची के मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विवेकानंद युवा फाउंडेशन और आरसी डिफेंस एकेडमी के बच्चों एवं युवाओं के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी वृक्षासन मुद्रा में योग करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें और संदेश उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किए। योग सत्र को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहमदाबाद के प्रह्लादनगर गार्डन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित शाह, हर्ष संघवी और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। सभी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ शरीर और शांत मन का संदेश दिया। योगाभ्यास के दौरान लोगों में उत्साह और ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताते…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित तिलमी जंगल में रविवार तड़के पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में संगठन का कुख्यात एरिया कमांडर श्रवण दास घायल हो गया, जबकि उसके दस्ते के पांच से छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के उग्रवादी तिलमी जंगल में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही जरियागढ़…

Read More

खूंटी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला आयुष समिति, खूंटी के तत्वावधान में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मो जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती दीपेश कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा प्रमोद राम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस जवानों, स्कूली बच्चों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमर गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों से भरा एक सवारी वाहन सेरेंगगदा बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक जेसीबी मशीन ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत…

Read More