रांची: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके सहयोग के लिए चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा भी शामिल हैं। विनोद तावड़े के साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। ये नियुक्तियां 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले…
Author: shivam kumar
रांची: हाल ही में गिरफ्तार किए गए CPI (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से अब झारखंड पुलिस भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड में दर्ज पुराने नक्सली मामलों से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस असीम मंडल को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। असीम मंडल के खिलाफ करीब 100 गंभीर मामले…
रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में साइबर अपराध का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक महिला का मोबाइल कथित तौर पर हैक कर उसके बैंक खाते से 4.92 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान अरगोड़ा निवासी प्रभा सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 2 सितंबर को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया था। इसके बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि खाते से कुल 4.92 लाख रुपये…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में बुधवार को न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए तीन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) ने उच्च न्यायालय के जज के रूप में शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन तीनों नए न्यायाधीशों के कार्यभार संभालने के साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया गया, जिसमें अदालत के अन्य सभी न्यायाधीश और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह की…
नई दिल्ली: भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम के बीच मोबाइल डिवाइस और दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा महत्वपूर्ण होती जा रही है। जुलाई 2026 में देश में सक्रिय वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या 1,204.01 मिलियन तक पहुंच गई। मोबाइल नेटवर्क अब केवल कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन सेवाओं और नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस का भी अहम आधार बन चुके हैं। ऐसे में मोबाइल डिवाइस की पहचान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी संदर्भ में IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर से छेड़छाड़ एक गंभीर चिंता के रूप में सामने आती है। IMEI से…
जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से जुड़ी शर्मनाक घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के घायल होने के बाद अनंत सिंह ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पैरवी की है। ‘जो दुष्कर्म करे, उसे उसी दिन मार देना चाहिए’ मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने जमुई की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “जो दुष्कर्म करे, उसे उसी…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा सदर थाना क्षेत्र में तीन नाबालिगों को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में POCSO एक्ट, आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। नाबालिगों को खंभे से बांधने का आरोप जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की के घर से दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 26 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर गरज और वज्रपात…
नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक अहम फैसला लिया है। ट्राई ने ‘दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) नियमन, 2026’ को अंतिम रूप दे दिया है। नए नियम के तहत सभी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले विशेष टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने होंगे। इन रिचार्ज प्लान में मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी। यानी ऐसे उपभोक्ता जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल डेटा वाले महंगे पैक लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। जियो, एयरटेल, वीआई और BSNL पर लागू होगा नियम…
रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास मंगलवार को एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। युवक बाल-बाल बचा स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। जिस युवक की बाइक बताई जा रही है, वह घटना के समय बाइक से कुछ…
रांची: देशभर की पुलिसिंग कार्यप्रणाली को लेकर जारी हालिया रैंकिंग में झारखंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस राष्ट्रीय मूल्यांकन में झारखंड 32वें पायदान पर फिसल गया है, जहाँ राज्य को कुल 56.08 अंक मिले हैं। यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक के इस्तेमाल और प्रशासनिक सुधारों के मोर्चे पर झारखंड पुलिस को अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। हालांकि, इस कमजोर प्रदर्शन के बीच सिमडेगा जिले ने बेहतरीन अंक हासिल कर राज्य पुलिस की साख बचाई है, जबकि पलामू जिले का लचर प्रदर्शन चिंता का बड़ा कारण बन गया है। रैंकिंग के विश्लेषण से…
