रांची। साहेबगंज जिÞले के बोरियो प्रखंड के बिंदेरी बंदरकोला गांव में सत्यनाथ साह नामक व्यक्ति पर अवैध रूप से पत्थर खनन करने का गंभीर आरोप है। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में दी है। पत्र में बताया गया है कि सत्यनाथ साह को जिला खनन विभाग से 4 एकड़ जमीन पर पत्थर निकालने की लाइसेंस (लीज) मिली थी। लेकिन आरोप है कि वह करीब 20 एकड़ जमीन पर अवैध खनन कर रहा है, जिससे राज्य सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। यह मामला बोरियो प्रखंड के उपप्रमुख कैलाश…
Author: shivam kumar
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में हुए कथित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शनिवार को चाईबासा के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में मधु कोड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि नोवामुंडी रेलवे साइडिंग नंबर-5 के पास अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ…
लोहरदगा। जिला में धनतेरस के मौके पर शनिवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। घर में लक्ष्मी का प्रवेश हो और धनतेरस के इस त्योहार पर शुभ मुहूर्त में क्या महिलाएं, क्या पुरुष, क्या बच्चे, क्या वृद्ध महंंगाई पर आस्था रहा भारी और चीजों की जमकर बिक्री हुई। लोहरदगा के मुख्य पथ हो या बरवाटोली, पावरगंज, शास्त्री चौक, महावीर चौक, अग्रसेन पथ, गुदरी बाजार या फिर गांव टोला, मुहल्ले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोना चांदी के आभूषण हो या बिस्किट या फिर ईट लोगों ने आर्थिक सुरक्षा के नाम पर भी अच्छी खासी खरीदारी की।जिले में इस बार…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर छठ महापर्व को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि विभिन्न छठ घाटों तक पहुंच पथ का समतलीकरण और घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने का निशान लगाने सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा का इंतजाम करने की आवश्यकता है। इस संबंध में उनके…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में आपराधिक घटनाएं इन दिनों लगातार बढ़ रही हैं। लुटेरे बेख़ौफ़ घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात नकाबपोश अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी के घर और दुकान में धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक सुनील कुमार पांडेय को अपराधियों ने उनके बेटे को बंधक बना लिया और मारपीट की। लुटेरे दुकान के ऊपरी मंजिल में ले जाकर उन्हें हथियार के बल पर हाथ-पैर बांधकर पीटा और उनके बेटे सुमित पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद…
-ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक ट्रेलर था। पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में है। अब ब्रह्मोस से दुश्मन बच नहीं सकता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक छुट्टी दी जाएगी। यह आदेश चुनाव आयोग ने जारी किया है, ताकि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। चुनाव आयोग ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135बी के तहत किसी भी निजी, व्यापारिक, औद्योगिक या अन्य संस्थान में काम करने वाले हर उस व्यक्ति को, जो मतदान का हकदार है, चुनाव वाले दिन सवैतनिक छुट्टी देना जरूरी है। इस दिन वेतन में किसी तरह की कटौती नहीं की जा सकती। अगर कोई नियोक्ता इस नियम का…
नई दिल्ली। त्योहारों के इस व्यस्त मौसम में सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़ी पुरानी या भ्रामक वीडियो साझा कर यात्रियों में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रेलवे ने शनिवार को बताया कि ऐसे 20 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की गई है, जो पुराने या झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की…
जम्मू। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख वित्त निगम (जेकेएलएफसी) के कानूनी अनुभाग अधिकारी सुनील जांजुआ को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआइ के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने निगम से लिए गए 51 लाख रुपये के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम ऋण के निपटारे के लिए अपनी फाइल जमा की थी। फाइल को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी ने 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद पहले चरण में 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। सीबीआइ ने 17 अक्टूबर को जाल बिछाकर आरोपी…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन स्थानों पर 20 आतंकवादियों को मारने का दावा किया है। सेना ने कहा कि इस दौरान एक आत्मघाती हमला विफल कर दिया गया और दो स्थानों पर खुफिया आधारित अभियान में यह सफलता मिली। सैन्य प्रमुख असीम मुनीर ने आज अफगानिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तालिबान शासन अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के अंदर हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में एक आत्मघाती हमले की…
बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘खलनायक 2’ एक बार फिर चर्चा में है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल संजय दत्त को ‘खलनायक’ की पहचान दी थी, बल्कि 90 के दशक के सिनेमा को भी नया मोड़ दिया था। अब ‘खलनायक’ के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और खुद निर्देशक सुभाष घई ने इसके बारे में खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान घई ने बताया कि उन्होंने ‘खलनायक’ के अधिकार बेच दिए हैं और अब इस फिल्म को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में ढाला जाएगा। उन्होंने कहा, “खलनायक को नए जमाने के दर्शकों के…
