Author: shivam kumar

नई दिल्ली। इंडिगो ने शुक्रवार को एयरबस के साथ 30 अतिरिक्त ए350-900 विमान खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही चौड़े आकार वाले विमानों के लिए उसके कुल ऑर्डर 60 हो गए हैं। एयरलाइन ने जारी एक बयान में कहा कि उसने एयरबस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे एयरबस ए350-900 विमानों के उसके 70 खरीद अधिकारों में 30 को निश्चित ऑर्डर में बदलने की पुष्टि हुई है। कंपनी के मुताबिक, ”इंडिगो ने अपने चौड़े आकार के विमानों के ऑर्डर को अब 30 से बढ़ाकर 60 एयरबस ए350-900 विमान कर दिया है।” दोनों…

Read More

पटना। धनतेरस के शुभ अवसर पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर लोग कहरीदारी करेंगे। लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए उत्साहित हैं। धनतेरस पर लोग सोने, चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तनों और नए गैजेट्स समेत तांबे-पीतल के बर्तन और दीपक खरीदते हैं। शहर के सर्राफा बाजार, मॉल और थोक दुकानों को दीपावली थीम से सजाया गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी दिए हैं।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “जल ही जीवन है” अभियान के तहत सीएसआर गुवा अयस्क खदान प्रबंधन की ओर से शनिवार को पांच नवनिर्मित सौर जल मीनारों का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत गंगदा गांव से हुई और समापन बड़ा जामकुंडिया गांव में हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत गंगदा, घाटकुरी, डुइया, छोटा जामकुंडिया और बड़ा जामकुंडिया गांवों में सौर ऊर्जा संचालित जल मीनारें स्थापित की गई हैं। इन मीनारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। सौर ऊर्जा…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र से शनिवार की सुबह गर्ल्स स्कूल के पीछे मछुआ टोली के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु रोता-बिलखता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी कलयुगी मां ने अपने ही मासूम को बरगद के पेड़ के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। सुबह जब आसपास के लोगों ने बच्चे की आवाज सुनीं तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक नवजात पड़ा हुआ है। तुरंत ही स्थानीय लोग सक्रिय हुए और बच्चे को बाहर निकाला। इस दौरान मोहल्ले के ही रमेश भुइयां और उनकी पत्नी सुजाता भुइयां ने इंसानियत…

Read More

रांची। रांची के हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति की ओर से इस बार 1101 महिलाएं एक रंग की साड़ी पहनकर मां काली की महाआरती करेंगी। इस वर्ष समिति अपना 37वां स्थापना उत्सव मना रही है। पूजा पंडाल नशामुक्त समाज का संदेश देगा। समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने शनिवार को बताया कि हर साल समिति समाज के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को थीम बनाकर मां काली की आराधना करती है। इस बार की पूजा नशामुक्ति अभियान को समर्पित है। 20 अक्टूबर को पूजा की जाएगी। 21 अक्टूबर को भव्य महाआरती होगी, जिसमें 1101 महिलाएं भाग लेंगी।

Read More

इस्लामाबाद। कतर सरकार की मध्यस्थता में शांति वार्ता के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के जल्द ही दोहा में मिलने की उम्मीद टूटने की कगार पर पहुंच गई है। यह शांति वार्ता आज शुरू होनी थी। पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ताजा बयान से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को फिर से निशाना बनाया। अफगानिस्तान में यह हमले पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के तुरंत बाद हुए हैं। इस्लामाबाद और काबुल के दो दिवसीय युद्धविराम को बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुए हमले से कतर के प्रयासों…

Read More

पलामू। जिले के मोहम्मदगंज के भजनियां से हैदरनगर तक नई सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस सड़क में हैदरनगर और मोहम्मदगंज अंचल के हजारों रैयतों की भूमि अधिग्रहित की गई है। सरकार भूमि का मुआवजा काफी कम दे रही है। कुछ रैयतों को प्रारंभिक राशि का भुगतान भी हुआ है, जो काफी कम माना जा रहा है। रैयतों की ओर से सेवानिवृत शिक्षक रामाशीष सिंह ने उच्च न्यायालय के तीन अधिवक्ताओं विनोद कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय और बीएन पाठक को आमंत्रित किया है। प्रभावित रैयतों के साथ तीनों अधिवक्ताओं ने पंचायत सचिवालय हैदरनगर में शनिवार…

Read More

बोकारो। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित लुकैया सोनोत संथाल मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पलात में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में सलगांडीह निवासी रामचंद्र महतो (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लुकैया निवासी शिवलाल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करके सड़क पार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान गलत दिशा…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी में नक्सलियों की ओर से पुलिया को आईईडी लगाकर विस्फोट करने के मामले में दो नक्सली को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार नक्सली का नाम अलब्रेट लोगगा उर्फ रेंगी लोमगा और विकास लोमगा उर्फ रापा लॉमगा उर्फ गवरी लोमगा उर्फ बालका लोमगा शामिल हैं। इनके पास से 09 बोल्ट की बैट्री 22 पीस और लगभग 200 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम…

Read More

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आनंद एल राय निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। टीज़र के समय से ही दर्शकों में जो रोमांच था, अब यह एक संगीतमय अनुभव में तब्दील हो चुका है। यह गीत दर्शकों को प्यार, दर्द और तड़प से भरी उस दुनिया में ले जाता है, जहां ए. आर. रहमान की जादुई धुनें, अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज़ और इरशाद कामिल की दिल को छू जाने वाली शायरी एक साथ मिलकर सुनने वालों के दिल पर अमिट छाप छोड़ती हैं। धनुष और कृति सेनन पर फिल्माया गया यह…

Read More

बरवाडीह : शनिवार को भारत सरकार के सहयोग से संचालित उत्तर कोयल परियोजना के अवशेष कार्यों का निरीक्षण करने के लिए भारत सरकार जल आयोग तथा जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, नई दिल्ली की टीम बरवाडीह पहुंची।टीम के आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क मार्ग से मंडल डैम परियोजना स्थल का दौरा किया। निरीक्षण टीम में भारतीय प्रशासनिक अधिकारी शिल्पा शिंदे (सीएमडी), योगेंद्र पथनकर (मेंबर सेक्रेटरी, सेंट्रल वॉटर कमीशन), एच. एस. सेंगर (चीफ इंजीनियर), संजय शर्मा (सीनियर जीएम) और मानिक घोष शामिल थे।टीम के सदस्यों ने प्रखंड प्रशासन…

Read More