Author: shivam kumar

-सोमेश को विजयी बनायें, गुरुजी और रामदास बाबू को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी घाटशिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जंगल से एक बूढ़ा शेर भागकर घाटशिला की ओर आ गया है। उसे रोकने-मारने के लिए मतदाता अपना तीर-धनुष तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी आरोप लगाते हैं कि राज्य में लूट-खसोट हो रहा है। आप सभी जानते हैं कि झामुमो माटी की पार्टी है। यहां की जनता और खनिज-सम्पदा की रक्षा झामुमो ही कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूंजीपतियों कि पार्टी है। पैसे के बल पर प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहेगी। मतदाताओं को सतर्क…

Read More

घाटशिला। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूूलाल मरांडी ने कहा कि एक बाबूलाल के लिए एक बाबूलाल वोट मांगने आया है। उपचुनाव के परिणाम से भले ही राज्य सरकार की सेहत पर असर नहीं पड़े, लेकिन भ्रष्टाचार, माफिया, लूट-खसोट व जमीन लूटने वाली सरकार के खिलाफ चोट करने के लिए भाजपा को वोट जरूर दें। घाटशिला की जीत से पूरे प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एक संदेश जायेगा। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सभा से पहले भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने नामांकन पर्चा…

Read More

रांची। वन भूमि घोटाला में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली है। विनय सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। विनय सिंह की याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पास आरोपित के विरुद्ध प्रथम दृष्टया ठोस सबूत हैं। विनय की याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई। विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पक्ष रखा, जबकि एसीबी…

Read More

पटना। बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच रैलियों और जनसभाओं का सिलसिला भी अब शुरु हो चुका है। तमाम दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को सारण जिले के तरैया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनक सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस…

Read More

अररिया। बिहार के तेजतर्रार आईपीएस में शुमार सुपर कॉप के नाम से जाने जाने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने अररिया विधानसभा से शुक्रवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ रवि प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शिवदीप लांडे के साथ रानीगंज (अजा) सुरक्षित सीट से उनके समर्थक अमन राज ने भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।शिवदीप लांडे और अमन राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव के तहत शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे। घाटशिला सीट पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। उनके निधन के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई और अब यहां राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सोमेश सोरेन, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं, इस बार पहली बार चुनावी मुकाबले में उतरे हैं।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरे उफान पर आ गई, जब घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। घाटशिला अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने औपचारिक रूप से पर्चा भरा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी जोश में सराबोर हो गया। नामांकन के दौरान राज्य और क्षेत्रीय राजनीति के कई दिग्गज नेता बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एकजुट नजर आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी…

Read More

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार चौधरी और उसके छोटे भाई विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। दोनों रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़, वार्ड नं.-22, हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर को राकेश रोशन नामक व्यक्ति की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया था कि 15 सितंबर की रात अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया…

Read More

पलामू। मनरेगा में विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार से लिखित परीक्षा शुरू हो गयी। दो पालियों में गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल में परीक्षा आयोजित हुई। पहले दिन प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी और तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) पदों के लिए परीक्षा ली गयी। प्रथम पाली सुबह 10.30 बजे से 7 क्लासरूम में और द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से चार क्लासरूम में परीक्षा ली गयी। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के लिए 264 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, वहीं सहायक अभियंता के लिये 140 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। परीक्षा को लेकर स्कूल में पर्याप्त पुलिस और…

Read More

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की स्थापना 18 अक्टूबर 1922 को ब्रिटेन में हुई थी। शुरुआत में इसका नाम ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी था, जिसे रेडियो उपकरण निर्माताओं के एक समूह ने मिलकर बनाया था, ताकि रेडियो प्रसारण की शुरुआत की जा सके। उस समय रेडियो एक नया माध्यम था और बीबीसी ने इसे जनसंचार के प्रमुख साधन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन् 1927 में ब्रिटिश सरकार ने इस कंपनी को एक सार्वजनिक निगम का दर्जा दिया और इसका नाम बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) रखा गया। बीबीसी का आदर्श वाक्य है — “Nation shall speak peace…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार रात को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा नई दिल्ली में जारी इस सूची में पहले चरण के 24 और दूसरे चरण के 24 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने इन 48 उम्मीदवारों में पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 10 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति सीट शामिल हैं। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और शेष सीटों की घोषणा जल्द करेगी। उम्मीदवारों की सूची: पहला चरण (24…

Read More