पटना। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनावी अभियान में शामिल होंगे। अमित शाह गुरुवार देर शाम पटना पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। अमित शाह ने कहा कि “यह चुनाव बिहार के विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण की दिशा तय करेगा।” बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और जिला स्तर के प्रमुख…
Author: shivam kumar
पलामू। पलामू जिले के पांकी और हुसैनाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग दुर्घटना हुई है, जिसमें एक मासूम बच्चे सहित दो की मौत है। पांकी में हुई दुर्घटना के बाद शुक्रवार सुबह सड़क जाम कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पांकी के भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता, पांकी के अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया। सड़क जाम करीब दो घंटे तक रहा। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के…
रामगढ़। रामगढ़ शहर में कॉलेज के समीप एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बुधवार की देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड अचानक से अपने साथी पर भड़क गया। उसने नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी से पीट कर अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बाजार समिति निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई है। इस हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो खुद रामगढ़ थाने पहुंचा और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार शंकर…
अररिया। सिकटी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त द्वारा सिकटी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कोषांगों की प्रगति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में वाहन कोषांग सहित अन्य कोषांगों से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। निर्वाची पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कोषांगों से जुड़ी तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या बाधा न उत्पन्न हो। बैठक में यह भी सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मियों को सामग्रियों की उपलब्धता ससमय कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई…
मुंबई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की बढ़ती स्वदेशी शक्ति का एक ज्वलंत प्रमाण है, जो देश में आत्मनिर्भर रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के सरकार के अथक प्रयासों से प्राप्त हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पुणे में सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को विश्वास और दृढ़ता जैसे गुणों के महत्व समझा रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जब सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना शुरू किया, तो आरंभ में यह कठिन लग रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में वर्तमान में 731 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हैं, जिनके नेटवर्क का विस्तार करने के साथ ही उन्हें छोटे किसानों के हित में मजबूती देना आवश्यक है। शिवराज सिंह गुरुवार को कृषि भवनमेंएक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के कार्यों की समीक्षा के मौके पर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों तक पहुंच के लिए देशभर में कार्यरत सबसे प्रमुख माध्यम हैं, इनकी भूमिका तकनीकी प्रसार, प्रशिक्षण एवं कृषि…
नई दिल्ली। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारतीय रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, तकनीकी प्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जो रेलवे के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और सुरक्षा के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यहां आयोजित तीन दिवसीय 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई 2025) में विभिन्न पवेलियनों का दौरा…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, महामंत्री विनोद तावड़े, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे दिग्गजों के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त इस सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्मृति ईरानी के अतिरिक्त उत्तर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) की ओर से रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इप्सोवा कोई नया नाम नहीं है। यह संस्था एक लंबा सफर तय कर चुकी है। इस संस्था की ओर से समाज के मुख्य धारा से अलग-थलग, दबे-कुचले एवं वंचित लोगों को अलग-अलग माध्यमों से सहायता प्रदान की गई और यह सिलसिला निरंतर जारी है। मैं इप्सोवा को उसके सामाजिक सरोकार के लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रांची के सिटी डीएसपी के रीडर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दहेज उत्पीड़न के एक मामले को लेकर रीडर द्वारा 40 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी मुख्यालय के अनुसार मिथुन कुमार नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी को आवेदन के जरिये यह सूचना दी थी कि रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान के जरिये दहेज उत्पीड़न के मामले में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। मिथुन ने लिखित आवेदन में यह बताया था कि उसके बड़े…
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से राजभाषा माह 2025 के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री में किया गया। समारोह में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके प्रति समर्पण की भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि निलेंदु कुमार सिंह, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, सीसीएल, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग), रांची विश्वविद्यालय डॉ नागेश सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ नागेश्वर सिंह को सीसीएल राजभाषा सम्मान – 2025 से विभूषित करते हुए अभिनंदन-पत्र और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया…
