जामताड़ा। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एनएच-419 पथ फुलजोरी से गुंदलीली पहाड़ी भाया मध्य विद्यालय गोलपहाड़ी (छह किमी) सड़क निर्माण कार्य का गुरूवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लाेगाें ने ढोल-नगाड़ों और आदिवासी रीति रिवाज के साथ मंत्री का स्वागत किया। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि इस सडक की मांग यहां के लोगों को लंबे समय से थी । इसलिए यह सड़क के निर्माण कार्य को प्राथमिकता में रखा गया था। मौके पर मंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक शासन किया, लेकिन आदिवासियों की सुध…
Author: shivam kumar
धनबाद। धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पथरिया के समीप गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजगंज से कोयला लोड कर साहेबगंज की ओर जा रहे कंटेनर (डब्ल्यूबी 59सी 3684) में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को करीब एक किलोमीटर आगे खाली जगह पर रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। चालक ने बताया कि गोविंदपुर पार करते ही खुदिया पुल के समीप वाहन के इंजन से जोर की आवाज आई और धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी को सुरक्षित स्थान…
पूर्वी सिंहभूम। जिले के घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को परमेश्वर टुडू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सबसे पहला नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक कागजात और शपथ पत्र जमा करते हुए औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की। नामांकन दाखिल करने के बाद परमेश्वर टुडू ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से घाटशिला क्षेत्र की उपेक्षा होती आई है और अब समय आ गया है कि…
धनबाद। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई पर एक अधिवक्ता की ओर से सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश के विरोध में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के खिलाफ गुरुवार को शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकाल कर विरोध जताया। आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय (कलेक्टरेट) पहुंची, जहां धनबाद के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में शामिल लोगों ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यह घटना न सिर्फ न्यायपालिका बल्कि संविधान और देश की गरिमा का अपमान है।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि अफगानिस्तान की ओर से इस समझौते पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय दोनों देशों के बीच हाल के सीमा तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। संघर्षविराम तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों पक्षों की सेनाएं 48 घंटे तक किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी बातचीत जारी रखेंगे ताकि स्थायी समाधान की दिशा में प्रगति…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह नाकाम रहने और पुलिस पर वसूली में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। अपराधी खुलेआम तांडव…
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। अलीनगर – मैथिली ठाकुर हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार गोपालगंज – सुभाष सिंह बनियापुर – केदार नाथ सिंह छपरा – छोटी कुमारी सोनपुर – विनय कुमार सिंह रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार बाढ़ – डॉ सियाराम सिंह अगिआंव (अजा) – महेश पासवान शाहपुर – राकेश ओझा बक्सर – आनंद मिश्रा
घाटशिला। झारखंड के घाटशिला विधानसभा में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया। पिता के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा की राजनीति में सक्रिय हुए थे। बीते 13 अक्टूबर को ही सोमेश ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय से नामांकन प्रपत्र खरीदा था। सोमेश पहली बार झामुमो की टिकट पर ये विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार के रूप में बाबूलाल सोरेन के नाम की घोषणा की गई। वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे झामुमो के प्रत्याशी रामदास सोरेन…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों का की घोषणा की है। इस पहली लिस्ट में कई पुराने नेताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। जदयू उम्मीदवारों की पहली सूची आलमनगर-नरेन्द्र नारायण यादव बिहारीगंज-निरंजन कुमार मेहता सिंहेश्वर-रमेश ऋषिदेव मधेपुरा-कविता साहा सोनबरसा-रत्नेश सादा महिषी-गुंजेवश्वर साह कुशेश्वरस्थान-अतिरेक कुमार बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी दरभंगा ग्रामीण-ईश्वर मंडल बहादुरपुर-मदन सहनी गायघाट -कोमल सिंह मीनापुर -अजय कुशवाहा सकरा -आदित्य कुमार कांटी -अजीत कुमार…
पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है। प्रशांत किशोर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टी सदस्यों ने फैसला कर लिया है, मुझे सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से जो काम है, उसी को पूरी…
नई दिल्ली। विशाखापट्टनम में रविवार (12 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण भारतीय टीम पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा दिए गए 330 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट और एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। आईसीसी के मुताबिक समय सीमा में छूट का आकलन करने के बाद भी भारत की टीम एक ओवर पीछे पाई गई। इसके बाद एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज़ के मिशेल परेरा ने यह…
