वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला तट पर नाव सवार छह लोगों को मौत के घाट के उतार दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास ड्रग्स था। सेना ने अब तक 27 ऐसे लोगों को ऐसे मार गिराया है। दो सितंबर के बाद अमेरिकी सेना ने ऐसी कार्रवाई पांचवीं बार की है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक नाव पर सवार छह लोगों को मार डाला। उन्होंने बिना किसी सबूत के…
Author: shivam kumar
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा लगातार बरकरार है। वीकेंड ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी फिल्म की कमाई शानदार रफ्तार से बढ़ रही है। दो अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 13वें दिन मंगलवार को 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 12वें दिन इसका कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये…
रांची। राजधानी के कटहल मोड़ में अपराधियों ने दुःसाहस दिखाते हुए एक कारोबारी को दिनदहाड़े कई गोलियां मारी। अपराधियों की गोलीबारी में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस के द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुकान के बाहर हमला स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास हड़कंप मच गया। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से…
घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कोषांग, व्यय कोषांग, पोस्टल बैलेट हेतु चिन्हित स्ट्रांग रूम, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग तथा परिवहन कोषांग का निरीक्षण कर कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण तत्परता से करें। प्रत्येक कोषांग की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट हैं। उन्होने निर्वाचन कोषांग के निरीक्षण में मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण कार्यक्रम और लॉजिस्टिक को लेकर…
तेहरान। ईरान ने कहा है कि हाल के सप्ताह में साइबर हमलाें में उसके तीन महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। देश के राष्ट्रीय साइबरस्पेस केंद्र के प्रमुख एवं सुप्रीम काउंसिल ऑफ़ साइबरस्पेस के सचिव मोहम्मद अमीन अघामिरी ने मंगलवार को यहां साइबर सुरक्षा निगरानी से जुड़े राष्ट्रीय सम्मेलन में यह बात कही। अघामिरी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं पर जनता की बढ़ती निर्भरता साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय महत्व का विषय बनाती है और इसमें किसी भी व्यवधान से व्यापक असंतोष फैल सकता है। उन्होंने कहा, “साइबरस्पेस ज़मीन, समुद्र, वायु और अंतरिक्ष के…
पूरे क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने से राज्य को हो सकता था बड़ा नुकसान 314 वर्ग किलोमीटर पर अभयारण्य घोषित कर हेमंत सरकार ने निकाला बीच का रास्ता सियासी रूप से भी हेमंत सोरेन सरकार ने एक बार फिर मार ली बाजी नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। सारंडा को वन्य जीव अभयारण्य घोषित करने के मुद्दे पर झारखंड सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ने सारंडा के 31,468.25 हेक्टेयर क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करने की अनुमति दे दी है, जो झारखंड सरकार पहले से कहती रही है। इस तरह देखा…
बनापीड़ी, जाड़ी और हुरहुरु में 12 साल पहले बनाये गये थे भवन प्रत्येक भवन पर 22 लाख रुपये की लागत आयी थी उद्घाटन के इंतजार में खंडहर बन गयी तीनों इमारतें मो एजाज रातू। राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित रातू प्रखंड की तीन पंचायतों में बने उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन बेकार हो गये हैं। ये भवन बनापीड़ी,जाड़ीऔर हुरहुरी में 2013-14 में बनाये गये थे। इनमें से प्रत्येक पर 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। ये भवन अब खंडहर हो गये हैं। इन पंचायतों में आनेवाले डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मी धुमकुड़िया भवन में मरीजों का इलाज करते हैं।…
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर महीने में सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़कर 3,72,458 इकाई रही है। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सितंबर में निर्माताओं से डीलरों तक यात्री वाहनों की शिपमेंट में सालाना आधार पर चार फीसदी की वृद्धि देखी गई। उद्योग निकाय ने कहा कि सितंबर में कुल 3,72,458 इकाइयां भेजी गईं, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3,56,752 थी। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 7 फीसदी…
रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पावर सब स्टे्शन) पॉलीटेक्निक में मीटरिंग यूनिट लगाने से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक से निकलने वाले 11 केवी के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति अलग-अलग समय में डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी बुधवार को बिजली विभाग की ओर से दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रांची के जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें 11 केवी मेन रोड में सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक, 11 केवी बासरटोली में सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक,…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। ये दोनों चमकीली धातुएं आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंची हुई हैं। आज के कारोबार में सोना 2,700 रुपये से लेकर 2,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,28,360 रुपये से लेकर 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर…
सुकमा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 02 हार्डकोर माओवादी सहित सीवाईसीएम के 01, पार्टी सदस्य 15 एवं अन्य 11 सक्रिय नक्सली शामिल हैं।
