नई दिल्ली। इंग्लैंड ने लातविया को 5-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार (भारतीय समयानुसार) को हुए मुकाबलों में हैरी केन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके साथ ही इटली और इजरायल के मैच से पहले प्रोपैलेस्टाइन प्रदर्शनों ने भी माहौल गर्म कर दिया। ग्रुप के में इंग्लैंड ने अपनी विजयी लय को जारी रखते हुए रीगा में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड के 18 अंक हो गए और उसे शीर्ष स्थान पर सात अंकों की बढ़त मिल गई, जिससे उसने दो मैच शेष रहते ही…
Author: shivam kumar
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेता पंकज धीर, जिन्होंने दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को शोक में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे। इसी साल मार्च में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…
– जोधपुर लाये गए 19 शव, 9 एमजीएच और 10 एम्स मोर्चरी में रखवाए गए, प्रभारी मंत्री दिलावर पहुंचे एमजीएच जोधपुर। जोधपुर जैसलमेर रोड थईयात गांव के पास में मंगलवार दोपहर हुए निजी बस अग्रिकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई है, क्योंकि आज दोपहर में एक और मासूम दस वर्षीय यूनिस की मृत्यु हो गई। अब तक 19 शवों को जोधपुर लाकर एमजी अस्पताल और एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। डीएनए परीक्षण के बाद शव परिजन को सुपुर्द किये जायेंगे। अब 14 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री…
मुंबई। गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पोलित ब्यूरो के सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय सहित 60 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। भूपति पर विभिन्न राज्यों में लगभग 6 करोड़ रुपये का इनाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल) संदीप पाटिल, पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे उपस्थित थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “गढ़चिरौली जिला, जिसने 40 से ज़्यादा वर्षों तक माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, विकास…
नई दिल्ली। मंगोलिया के उप प्रधानमंत्री सैनबुयान अमरसाइखान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं। अमरसाइखान ने यहां पत्रकारों से कहा कि हम भारत के साथ अपने व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सैन्य सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं। दुनिया भर में व्यापारिक मुद्दे हैं, लेकिन भारत का विशाल बाजार उसे एक रणनीतिक भागीदार बनाता है। प्रधानमंत्री…
पटना। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। दूसरी ओर सीट शेयरिंग से नाराज उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात हुई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी इस मौके पर मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। बैठक के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ मुद्दे को लेकर उलझन थी, जिसपर विचार विमर्श किया गया। अब…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के जरिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जाने और आदिवासियों को लूटने का प्रयास कर रही थी। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस संदर्भ में 8 सितंबर को पहली पर बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की थी, जिसके उपरांत झारखंड उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया। 13 अक्टूबर को…
टोक्यो। जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को निवर्तमान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में संसद (डाइट) में झटका लग सकता है। एलडीपी अगले प्रधानमंत्री के चयन के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान की अंतिम तैयारी में जुटी है। एलडीपी संसद के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा (निचला सदन) और पार्षद सदन (ऊपरी सदन) में सबसे बड़ी पार्टी है पर संख्या बल में कमजोर है। विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को पटखनी देने के लिए गुणा-भाग कर रहा है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संसद में मतदान इसी सप्ताह निर्धारित था। अब मतदान संसद सत्र के पहले…
काठमांडू। नेपाल में अंतरिम सरकार द्वारा संसद विघटन किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए स्पीकर देवराज घिमिरे ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अंतरिम सरकार गठन के बाद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संसद विघटन कर दिया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ में मंगलवार देर शाम तक सुप्रीम कोर्ट में 10 याचिका दायर की गई है। लेकिन राजनीतिक दलों को भी इसमें संयुक्त रूप से याचिका दायर कारण के लिए राजनीतिक दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। विघटित प्रतिनिधि सभा के स्पीकर घिमिरे ने आज…
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा पार्टी की सक्रिय राजनीति से संन्यास लेते हुए इलाज के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में एक लिखित वक्तव्य पढ़ते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी। जेन जी विद्रोह के दौरान बुरी तरह से घायल हुए नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा 35 दिन बाद मंगलवार को अपने पार्टी के दफ्तर में आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में सहभागी हुए। उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड़का को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सौंपने का फैसला किया है। देउवा ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी…
तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि अगर हमास ने निशस्त्रीकरण से इनकार किया तो तबाही मच जाएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब इजराइल और हमास के बीच गाजा में युद्धविराम का पहला चरण प्रभावी हो चुका है। इजराइली बंधकों की रिहाई के बाद फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जा रहा है। इस बीच हमास ने चार बंधकों के शव इजराइल को सौंप दिए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीबीएस न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अगर हमास निशस्त्रीकरण के…
