Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को गजट प्रकाशन के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी अधिसूचना जारी की गई। इस मौके पर समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने नामांकन और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र क्रय कर सकते हैं। घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र को इस उपचुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया…

Read More

यह ऑडियो नहीं, जुल्म का दस्तावेज है नौकरी भी जायेगी, बेटा का भी, हम रवानी हैं, इसलिए बोल रहे हैं आजाद सिपाही संवाददाता महुदा। कभी क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने वाला महुदा इंटर महाविद्यालय आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। शिक्षा की मशाल थामे यह कॉलेज अब साजिशों, धमकियों और तानाशाही के अंधेरे में घिरता जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है, जिसमें कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि सीएल रवानी को खुलेआम धमकाया जा रहा है। इस ऑडियो में झारखंड ग्रामीण…

Read More

दिग्गजों की फौज ने डेरा डालना शुरू कर दिया घाटशिला के आलीशान होटल और रिसोर्ट लगभग बुक सड़कों पर दौड़ने लगा है वीआइपी गाड़ियों का काफिला अरुण सिंह घाटशिला (आजाद सिपाही)। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए भले ही झामुमो और भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन दोनों दलों के प्रत्याशियों का नामांकन 17 अक्टूबर को होगा। इसके लिए आवश्यक कागजी तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक 15 अक्टूबर को रांची में होने वाली है। उसी में पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम का एलान करेगी, ऐसा…

Read More

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना “कम” है। कमिंस फिलहाल अपनी कमर की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और उन्होंने हाल ही में दौड़ना शुरू किया है। सितंबर की शुरुआत में कमिंस की कमर में लंबर बोन स्ट्रेस की समस्या सामने आई थी। तब से उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी है। वह आखिरी बार जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। सोमवार को सिडनी में फॉक्स क्रिकेट सीजन लॉन्च…

Read More

अकारा। घाना ने रविवार को अपने अंतिम क्वालिफायर मुकाबले में कोमोरोस को 1-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच में सिर्फ एक अंक की जरूरत होने के बावजूद घाना ने आक्रामक शुरुआत की। कोमोरोस, जिसने क्वालिफायर में घाना को एकमात्र हार दी थी, ने कड़ा मुकाबला पेश किया और तीसरे मिनट में ही गोल करने का मौका बनाया। हालांकि पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही टोटेनहम हॉटस्पर के मिडफील्डर मोहम्मद कुडुस ने 47वें मिनट में गोल दागकर लगभग 35 हजार दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस जीत के…

Read More

नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद चर्चा में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्नन गोपीनाथन उन साहसी अफसरों में से हैं, जिन्होंने हमेशा वंचितों और हाशिये पर खड़े लोगों के लिए आवाज उठाई। गोपीनाथन का कांग्रेस में आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो न्याय और समानता…

Read More

जयपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पंहुचे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित गणमान्य-जन उपस्थित रहे।

Read More

काठमांडू। पिछले तीन साल से हमास के कब्जे में रहे नेपाली नागरिक विपीन जोशी के जीवित नहीं रहने की आधिकारिक जानकारी नेपाल सरकार और जोशी के परिवार वालों को दे दी गई है। इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने आज सुबह ही तेल अवीव स्थित नेपाली राजदूतावास और विपिन के परिवार वालों को एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनके जीवित नहीं रहने की आधिकारिक जानकारी दी है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और नेपाली राजदूत धन प्रसाद पंडित की उपस्थिति में आईडीएफ ने विपिन की मां और बहन तथा नेपाल के धनगढ़ी में रह रहे उसके भाई को…

Read More

गाजा पट्टी/ तेल अवीव। गाजा में युद्धविराम समझौते के अनुरूप आज कुछ देर पहले आतंकवादी समूह हमास ने सात इजराइली बंधकों को रेडक्रॉस को सौंप दिया। हमास आज ही 13 बंधकों को कुछ देर बाद छोड़ेगा। रेडक्रॉस को सौंपे गए बंधकों में गली बर्मन, ज़िव बर्मन, एतन अब्राहम मोर, ओमरी मिरान, मतन अंगरेस्ट, अलोन ओहेल और गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं। इस बीच इनके परिवारों के घरों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। परिवारजन भावुक हैं। कई तो रो पड़े। अब सब उनके घर लौटने का इंतजार है। रेडक्रॉस ने पुष्टि की है कि उन्हें सातों बंधक हमास ने सौंप दिए…

Read More

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल कमाई कर रही है और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब 11 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन इसकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है। दर्शकों के सिर पर फिल्म का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है। लोगों का जबरदस्त प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,79,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,220…

Read More