Author: shivam kumar

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव काे लेकर आखिकार गठबंधन ने बीते कल सीटाें का बंटवारा कर लिया लेकिन सीट बंटवारे के बाद भी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लाेक माेर्चा (रालाेमाे) की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। सीट शेयरिंग के बाद रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर ऐसा बयान दिया है जिससे कयास लगने लगे हैं कि कुशवाहा एनडीए छोड़ सकते हैं। एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाता तोड़ सकते हैं। कुशवाहा ने सीट शेयरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ट्विट कर अपने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है।…

Read More

नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में रविवार की रात्रि चोरी की भीषण घटना हुई है। जहां नवादा सदर अस्पताल से सेवानिवृत नर्स मांडवी कौशिक के घर चो चोरों ने घर में रखें लगभग 50 लाख का गहना और 10 लाख रुपया नगद की चोरी हुई है।जिसके बाद मुहल्ले में दहसत का माहौल कायम हो गया। घटना तब हुई जब घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि उनके हनुमान नगर स्थित पुराने वाले घर में नगद और गहना रखा हुआ था। ठीक उसी घर के सामने उनका नया…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 14 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 10 अक्टूबर को जानकारी दी थी कि कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को होगी, लेकिन विभाग ने सोमवार को बैठक के समय में बदलाव किया है।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने कदमा के उलियान क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने घर- घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों की शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज किया और संबंधित विभागों से संपर्क कर समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें साफ-सफाई से जुड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में गंदगी के ढेर लगे हैं…

Read More

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह रोमांटिक कॉमेडी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। शुरुआती दिनों में फिल्म को कमजोर रिस्पॉन्स मिला, लेकिन वीकेंड पर थोड़ी राहत जरूर देखने को मिली, जिसने फिल्म की गिरती कमाई को कुछ हद तक संभाल लिया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अपने दूसरे रविवार यानी…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बरवाडीह गांव के पास रविवार रात पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। घायल का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जपला- दंगवार मुख्य सड़क को बरवाडीह गांव के पास जाम कर दिया है। मौके पर हुसैनाबाद और देवरी ओपी पुलिस पहुंची और आग्रह कर जाम हटवाया। जानकारी के अनुसार पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर…

Read More

पटना। जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी, सारण अमन समीर द्वारा अपर समाहर्त्ता, विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक आयुक्त, मद्य निषेध तथा VC के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर गठित अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अर्द्धसैनिक बलों हेतु चयनित सभी आवासन स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने, नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी हेतु समय समय पर आवासन स्थलों का भौतिक सत्यापन करने एवं प्रतिदिन प्रतिनियुक्त…

Read More

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। अभी तक के कारोबार में लिवालों की कोशिश के बावजूद बाजार लगातार लाल निशान में ही बना हुआ नजर आ रहा है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली होती हुई नजर आ रही है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर गहराने की आशंका की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान डर का माहौल बना हुआ था, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी गिरावट…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में छिटफुट बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और और मध्यम गति से हवा चली, जिससे वातावरण में ठंड महसूस की गई। रांची और आसपास के…

Read More

खूंटी। खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा ने रविवार को खूंटी प्रखंड की फुदी पंचायत के कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का हर हाल में निराकरण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए ही वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसके पूर्व फुदी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक एंग से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव तक पहुंचने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को प्रमुखता से उठाया और इसकी…

Read More