पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने रविवार को अनुमंडल सभागार में वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निर्वाचन कार्य को त्रुटि मुक्त और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। प्रत्येक अधिकारी को आयोग के मॉड्यूल और एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बैठक में अधिकारियों से कहा है कि घाटशिला उपचुनाव में प्रत्येक बूथ, मॉडल बूथ के रूप में कार्य करेंगे। मतदाताओं को मतदान केंद्रों…
Author: shivam kumar
-स्वदेशी मैराथन में दौड़ी रांची, युवाओं ने दिया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश रांची। रांची का मोरहाबादी मैदान रविवार को जोश, उमंग और देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यहां स्वदेशी मैराथन-2025 का आयोजन किया गया, जिसका थीम ‘स्वदेशी अपनाओ,आत्मनिर्भर भारत बनाओ’ था। इस आयोजन में हजारों युवक-युवतियों, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस दौरान पूरा मोहराबादी मैदीन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने मैराथन में दौड़कर ‘आत्मनिर्भर…
पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलूंग में घाटशिला को जोड़ने वाले नए पुल के समीप शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल विभाग के क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें टाटा स्टील के कई कर्मचारी शामिल थे। दुर्घटना में अन्य सभी कर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई…
विशेष जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों तक में यही है हाल कहीं वाहन की कमी, तो कहीं चालक की तैनाती नहीं वाहन हैं, भी तो रख-रखाव के अभाव में बेकार पड़े हैं नियमावली के मकड़जाल में उलझ कर बेकार हो जाता है गंभीर मरीजों का ‘गोल्डन आवर’ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दो दिन पहले गुमला की एक महिला की एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद से ही जिले की एंबुलेंस व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गयी है। प्रशासनिक तौर पर एंबुलेंस संचालक एजेंसी के खिलाफ…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा शामिल हैं। शत शर्मा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख हैं। वे तीसरी अधिसूचना के तहत राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे, जहाँ भाजपा को नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के सत्तारूढ़ गठबंधन पर संख्यात्मक रूप से बढ़त हासिल है। जिस सीट से शर्मा चुनाव लड़ेंगे, उस पर भाजपा के पास 28 वोट हैं, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के पास 24 वोट…
अमेरिका के इतिहास में 1792 का वर्ष ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी साल राष्ट्रपति निवास, व्हाइट हाउस की नींव रखी गई थी। वॉशिंगटन, डी.सी. स्थित यह भवन अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है। व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरिश वास्तुकार जेम्स होबन ने तैयार किया था। इसका निर्माण अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए सुरक्षा, प्रशासनिक कार्य और प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से किया गया। भवन का निर्माण 1792 में शुरू हुआ और बाद में इसे कई बार बढ़ाया और नवीनीकृत किया गया। व्हाइट हाउस न केवल अमेरिका के राष्ट्रपति का घर है, बल्कि यह देश की राजनीतिक शक्ति और अमेरिकी लोकतंत्र का…
काठमांडू। हमास और इज़राइल के बीच संघर्ष विराम समझौते के प्रारंभिक चरण के हिस्से के रूप में सोमवार को अपेक्षित रिहाई से पहले जीवित बंधकों की सूची में नेपाली नागरिक विपिन जोशी का भी नाम शामिल है। रविवार को टाइम्स ऑफ इज़राइल और वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि विपिन उन लोगों में से हैं जिनके जीवित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले जारी सूची में विपिन जोशी की स्थिति को “अज्ञात” के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। लेकिन हमास के नेताओं के हवाले से द वाशिंगटन पोस्ट, द टाइम्स ऑफ इज़राइल और एसोसिएटेड प्रेस द्वारा प्रकाशित नई सूची…
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के सैनिकों ने शनिवार देर रात पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला कर इसे पाकिस्तान के खिलाफ उसकी जवाबी कार्रवाई बताया है। अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तान के 12 सैनिकों की मौत की खबर है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि सेना ने अफगानिस्तान की कई चौकियों को नष्ट कर दिया। सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ताजा तनाव पर चिंता जताते हुए दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। अफगानिस्तान ने 11 अक्टूबर की देर रात नंगरहर और कुनार प्रांतों में बड़े स्तर पर डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों…
बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं सालगिरह का जश्न इस बार अहमदाबाद में पूरे शान और ग्लैमर के साथ मनाया जा रहा है। इस बार का आयोजन गुजरात टूरिज्म के सहयोग से किया गया है, जिसने बॉलीवुड की चमक को वाकई देशभर में फैलाने का काम किया है। रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक, हर ओर सिर्फ ग्लैमर, स्टार पॉवर और फिल्मी जादू देखने को मिला और इस जादू की सबसे बड़ी वजह बने किंग खान शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की कमान संभाली। रेड कार्पेट पर अपने सिग्नेचर…
पटना। सारण पुलिस ने नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नवजात को सकुशल बरामद किया है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दिनांक 26.09.2025 को जनता बाजार थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि जनता बाजार थानाक्षेत्र के निवासी हरिकिशोर प्रसाद पिता रामप्रीत प्रसाद, ग्राम भटवलिया, जो संगम ऑर्केस्ट्रा पार्टी का संचालक है, एवं उसके भाई उपेन्द्र सिंह, पिता स्व० रामप्रीत प्रसाद, जो माँ दुर्गा नर्सिंग होम नामक फर्जी क्लिनिक चलाता…
बोकारो। शहर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1बी स्थित हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) कॉलोनी की चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कई परिवार इमारत में मौजूद थे, लेकिन सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए । जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेक्टर 1बी के मकान संख्या 351 से 366 के बीच हुआ। पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारत का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और…
