कोकरनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के ऊपरी इलाकों से सेना के एक और कमांडो का शव बरामद किया गया है। तीन दिन पहले सेना के दो पैरा कमांडो भीषण बर्फीले तूफान के बीच इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान लापता हो गए थे।दूसरे शव की बरामदगी के साथ ही कठिन इलाके और जमा देने वाले तापमान के बावजूद जारी गहन तलाशी अभियान समाप्त हो गया है। कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद दो दिन पहले अहलान गडोले इलाके में एक अभियान शुरू किया गया था।…
Author: shivam kumar
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के कार्यालय सहित 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। ये छापे कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में जारी हैं। इडी की कार्रवाई जिन दो मामलों में की जा रही है, उनमें से एक नगरपालिकाओं में नौकरी के बदले नकद घोटाले से संबंधित है, जबकि दूसरा बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ा है। एजेंसी की एक टीम ने उत्तर कोलकाता के साल्ट लेक स्थित मंत्री सुजीत बोस के कार्यालय में भी छापेमारी की, जो नगरपालिकाओं में भर्ती…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मणिपुर पुलिस मुख्यलाय ने दी। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू हवलदार को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी राज्य भर के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में चलाए जा रहे गहन तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियानों के तहत हुई। इसी बीच गुरुवार को ही इंफाल पूर्व…
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आज अपने मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल किया। इसी के साथ मंत्रिमंडल में दिसानायके सहित कुल 23 सदस्य हो गए। यह संख्या संविधान के तहत निर्धारित 25 सदस्यों की अधिकतम सीमा से अभी भी दो कम है। डेली मिरर अखबार के अनुसार नए मंत्रियों और उप मंत्रियों को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति के समक्ष शपथ दिलाई गई। दिसानायके ने सालभर पहले पहले नेशनल पीपुल्स पॉवर (एनपीपी) सरकार का गठन किया था। नए चेहरों में सुसिल रणसिंघे को आवास मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल…
काठमांडू। इजरायल और हमास के बीच हुए नए संघर्ष विराम समझौते के तहत सोमवार तक गाजा से 20 जीवित बंधकों की रिहा किया जाना है। रिहा किए जाने वाले इन बंधकों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है लेकिन उसमें नेपाली नागरिक बिपिन जोशी का नाम शामिल नहीं है। अक्टूबर 2023 में हमास के हमलों के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को दो साल के बाद संघर्ष विराम के पहले चरण में रिहा किया जा रहा है लेकिन नेपाली नागरिक का नाम उसमें शामिल नहीं है जिससे उसके परिजन बेहद चिंतित हैं। हमास और उसके सहयोगियों ने हमले के दौरान…
क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने सात अक्टूबर को बलघाटर में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर हमले पर विस्तृत बयान जारी किया है। बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने कहा कि लड़ाकों ने बलघाटर में पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा कर लिया। 14 सैन्यकर्मियों को मार डाला और चार को घायल कर दिया। उनके हथियार और अन्य सैन्य उपकरण छीन लिए। आजादी के इस आंदोलन में उसकी कुर्बान यूनिट के प्रमुख अब्दुल्ला दियार उर्फ सोगहत की जान चली गई। द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर घोरम बलोच ने विस्तृत बयान नौ अगस्त…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमले गाजा संघर्षविराम समझौते को संभव बनाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमता को सीमित कर दिया और क्षेत्र में शांति स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। व्हाइट हाउस में गुरुवार को कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “मेरा मानना है कि ईरान पर हमला बहुत जरूरी था, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता, तो उनके पास अब तक कई परमाणु हथियार होते। तब चाहे हम कोई भी समझौता करते, उस पर एक काला साया बना…
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसने अपने प्रदर्शन के 8 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले हफ्ते भरपूर कमाई के साथ चर्चा में रही। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और अभिनय की जमकर तारीफ की। हालांकि, अब इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये का कारोबार…
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक साबित हो रहा है। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शुरुआती कुछ दिनों में ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन अब आठवें दिन के आंकड़े साफ दिखा रहे हैं कि फिल्म की रफ्तार लगभग थम चुकी है। बड़े सितारों और भव्य निर्माण के बावजूद यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज़ के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 2…
नई दिल्ली। नीति आयोग ने स्वैच्छिक अनुपालन, पारदर्शिता और निष्पक्षता सहित विश्वास आधारित शासन के लिए एक आधुनिक कर ढांचा स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया है। आयोग ने आयकर अधिनियम, 2025 में कई सुधारों का प्रस्ताव दिया है, जिसमें छोटे-मोटे उल्लंघनों को गैर-अपराधीकरण करना, अत्यधिक अनिवार्य न्यूनतम सजा को हटाना और कारावास की कुल अवधि को कम करना शामिल है, ताकि भारत के कर प्रशासन को अधिक पूर्वानुमानित और कम दमनकारी बनाया जा सके। नीति आयोग ने शुक्रवार को जारी अपने कर नीति कार्य पत्र श्रृंखला-II में कहा कि अपराधीकरण को समाप्त करना, दंडों को युक्तिसंगत बनाना और…
अररिया। अररिया मंडल कारा में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार और आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत कई थानों के पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन ने जेल में ढाई घंटे तक विभिन्न वार्डों में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। छापेमारी की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मंडल कारा में सुरक्षा, विधि व्यवस्था संधारण के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छापेमारी…
