Author: shivam kumar

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सारंडा के घने जंगल में शुक्रवार को हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल (जीडी) महेंद्र लश्कर का बलिदान हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। वह असम असम के निवासी थे। बटालियन में शोक की लहर फैल गई है। इस विस्फोट में घायल इंस्पेक्टर (जीडी) कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई (जीडी) रामकृष्ण गागराई राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल एएसआई…

Read More

धनबाद। जिले के झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित सैकड़ों साल पुरानी मां मंगल चंडी मंदिर शनिवार की सुबह आग की चपेट में आ गया। सुबह मंदिर में लगी भीषण आग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के बगल में पूजा समिति का एक कार्यालय है, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। बताया जा रहा है कि वहीं से लगी आग वेंटिलेटर के माध्यम से मंदिर तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। रांची से पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )आ रही मनीला बस की चपेट में आने से बाईहातु गांव निवासी विजय पान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर बाईहातु गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर ही मुआवजा देने की मांग की और कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना के खिलाफ शनिवार को डॉ. अंबेडकर एससी-एसटी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति और भीम सेना के बैनर तले विरोध मार्च निकाला गया। साकची से शुरू हुआ यह मार्च जिला उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने आरोपित अधिवक्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य लोकतंत्र के मूल्यों…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में चेनगड्डा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शनिवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि एक कुट्टी दुकान के पास महिला का शव होने की सूचना मिली थी। संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई थी। कुट्टी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है। शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ड्राइवर और महिला के बीच हो रही हाथापाई से…

Read More

धनबाद। धनबाद के अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा कुम्हार टोला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय भुलेश्वर कुम्भकार की पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र राजू कुम्भकार ने शनिवार को अलकडीहा ओपी में दिए आवेदन में बताया कि गत शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उसके पिता के साथ काम करने वाले फरक महतो ने सूचना दी कि उसके पिता पहाड़ीगोड़ा स्थित राघु महतो के घर के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। जब…

Read More

धनबाद। गोमो स्थित हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या मामले में शनिवार को भी ग्रामीणों ने शव के साथ थाना गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे कपिल राय के शव को लेकर सैकड़ों महिला-पुरुष हरिहरपुर थाना पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रख कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपित परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं हरिहरपुर थाना के प्रभारी राहुल कुमार झा ने बताया कि मामले में आरोपित प्रेमिका के नाना गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा क्षेत्र को उड़ान निषेध ड्रोन क्षेत्र (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, राधाकृष्णन सिताब दियारा में लोकनायक के पैतृक आवास पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। साथ ही जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। वे सिताब दियारा में स्थित…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की जुगसलाई पुलिस ने पार्वती घाट के पास से अपराध विरोधी जांच अभियान के दौरान बाइक सवार दो अपरा‍धियों को पकड़ा है। उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पूर्वी सिंहभूम के नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) कुमार शिवाशीष ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात गिरफ्त में लिए गए आरोपितों में एक नाबा‍लिग है, जिसे निरूद्ध किया गया है, जबकि दूसरे आरोपित मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित मो. रेहान बिष्टूपुर थाना…

Read More

रामगढ़। डीसी फ़ैज़ एक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिला अंतर्गत ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के तहत विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को टाउन हॉल रामगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को पहचान पत्र और पेंशन योजना से संबंधित पत्र दिया। मौके पर ट्रांसजेंडर काव्या राज, संजू किन्नर, माही सिंह और सोमनाथ को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। वहीं मंटू मांझी, मुन्नी हिजरा, दशरथ राम, अर्जुन कुमार, प्रमोद शर्मा, सुन्नी कुमारी यादव, राजदीप कुमार एवं मन्नू कुमार को पेंशन योजना से संबंधित पत्र उपलब्ध…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाद में पुलिस ने दो लोगों को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध नशीला कफ सिरप और इंजेक्शन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जेल रोड स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह पानी टंकी के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहें हैं। पुलिस ने छापामरी टीम का गठन कर उन दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पकड़ में आरोपितों की पहचान…

Read More