रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड शुरू होते ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। ठंड बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट होगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम में होने वाले परिवर्तन के चलते तापमान में दो – चार डिग्री कमोबेश होगा। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। वहीं अभी भी राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार है जो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से कम होगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी…
Author: shivam kumar
भोपाल। मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 23 मासूम बच्चों की मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक गोविंदन रंगनाथन को एसआईटी ने चेन्नई से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छिंदवाड़ा जिले के परासिया की कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग की। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जस्टिस शैलेंद्र उइके की कोर्ट ने रंगनाथन को 10 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। इस दौरान कोर्ट परिसर में आरोपित रंगनाथन पर हमले की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों ने मारो और फांसी…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट से कामारहाटी के कुख्यात जयंत सिंह को जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति विश्वरूप चौधरी की पीठ ने शुक्रवार को यह जमानत मंजूर की। हालांकि कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। जमानत की शर्तों के अनुसार, जयंत को अभी बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वह केवल संबंधित थाना प्रभारी से मिलने के लिए ही वहां जा सकते हैं। जुलाई 2024 में दक्षिणेश्वर थाने में जयंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में उन्हें अब जमानत…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है लेकिन बिहार में महागठबंधन और राजग गठबंधन में सीट बंटवारे का इंतजार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में सहयोगी नेताओं से बातचीत कर रही भाजपा के नेताओं ने चिराग पासवान से सीटों पर सहमति बनने के बाद जदयू के बड़े नेताओं और उपेंद्र कुशवाहा के साथ बैठक कर ली है। राजग में कौन कितनी लड़ेगा और कौन सी सीट लड़ेगा, इस पर सहमति बनने की अपुष्ट खबरें हैं। सीटिंग सीटों के लेन-देन को लेकर कुछ सहयोगी दलों के…
पटना। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही खींचतान के बीच आज ज्याेति सिंह ने पटना में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की। शेखपुरा हाउस में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से ज्याेति सिंह की मुलाकात के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद चुनाव लड़ना या टिकट मांगना नहीं है। ज्योति सिंह ने कहा कि “मैं यहां टिकट मांगने या चुनाव लड़ने के लिए नहीं आई हूं। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि जो अन्याय मैंने झेला है, वैसा कोई और महिला न झेले। मैं उन सभी…
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम है। एसीबी के अनुसार ज्ञानी राम जमीन की दाखिल खारिज के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि आवेदक हिरामन प्रजापति ने जमीन की दाखिल खारिज को लेकर ऑनलाइन आवेदन दिया था। दाखिल खारिज करने को लेकर जब शिकायतकर्ता ने राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से…
विशेष देश के लिए बेहद चिंताजनक है कफ सिरप कांड, नन्हीं जानों से खेलने का हक किसने दिया इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी केवल दोषी कंपनियों पर नहीं, पूरे तंत्र पर है, जिसने नैतिकता की आंखें मूंद लीं मानवता विरोधी अपराध के लिए दोषियों को कठोरतम दंड देने की जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों की जो खबरें आयीं, उन्होंने पूरे देश की नींद उड़ा दी है। महज खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारी के लिए दी जाने वाली खांसी की दवा बच्चों के जीवन पर इतनी…
– साईं सुदर्शन ने भी लगाया नाबाद अर्धशतक नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी और साईं सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहले दिन चायकाल तक 1 विकेट पर 220 रन बना लिये हैं। यशस्वी 111 और साईं सुदर्शन 71 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले आज सुबह भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी और केएल राहुल ने भारत…
ओरान (अल्जीरिया)। अल्जीरिया ने गुरुवार को मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। अल्जीरिया के लिए मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान रियाद महरेज़ ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ डेज़र्ट फॉक्सेस (अल्जीरिया की टीम का उपनाम) ने ग्रुप जी में 9 मैचों से 22 अंकों के साथ शीर्ष स्थान मजबूत किया। टीम ने अब तक सात जीत, एक ड्रॉ और एक हार दर्ज की है। यह अल्जीरिया की फीफा विश्व कप में पांचवीं एंट्री…
नई दिल्ली। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत के मामले का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में अब तक कई आलाधिकारियों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मृतक के सुसाइड नोट में कथित…
भदोही में 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा कालीन मेला दुनिया के 67 देश के 442 निर्यातकों आने की उम्मीद भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 11 अक्टूबर को यहां भदोही के एक्सपो मार्ट में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारम्भ करेंगे। इस कालीन मेले में 67 देश के 442 निर्यातक जातक भाग लेने आ रहे हैं। जिला प्रशासन और अखिल भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान कई लेयर की सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेला 11 अक्टूबर से शुरू होकर 14 तक चलेगा। प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
