पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रविवार को अपने 2025 के पदाधिकारियों के चुनाव के नतीजे घोषित किए, जिसमें हर्षवर्धन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बीसीए में इस पद पर आसीन होने वाले 24 वर्षीय हर्षवर्धन सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं। हर्षवर्धन ने मात्र 24 वर्ष की आयु में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। उनका चुनाव बीसीए के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव है, जो बिहार में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था में नई ऊर्जा का संचार करता है। हर्षवर्धन ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष चुने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए कमेंटेटरों के एक मजबूत पैनल की घोषणा की है। इस कमेंट्री पैनल में कई महिला खिलाड़ियों को ज्यादा जगह दी गई है, जिनमें भारत की दो पूर्व कप्तान भी हैं। पैनल में शामिल दिग्गज महिला क्रिकेटर अपनी आवाज से दर्शकों को रोमांचित करेंगी। कमेंट्री पैनल में पूर्व विश्व कप विजेता मेल जोन्स, ईसा गुहा, स्टेसी-एन किंग और जूलिया प्राइस के साथ भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, अंजुम चोपड़ा और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान…
पटना। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को पटना में आयोजित उन्मेषा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के समापन सत्र में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका बिहार का पहला दौरा है और इस पवित्र भूमि का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार माता सीता की जन्मभूमि है, जिन्होंने साहस और धैर्य का जीवन जीकर पूरे विश्व को प्रेरित किया। यही सीख हमें भी संघर्ष और आगे बढ़ने की शक्ति देती…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पर हुई इस ‘शिष्टाचार भेंट’ में प्रधान के साथ उनकी पार्टी के सहयोगी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे, जो मुख्यमंत्री नीतीश के सबसे करीबी सहयोगी में से एक हैं और पार्टी के प्रमुख भी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में भगत सिंह के बलिदान और साहस को याद किया। उन्होंने लिखा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का उनका साहस, अटूट संकल्प और बलिदान हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
काठमांडू। पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने रविवार को एक संदेश जारी करके देश की वर्तमान विकट परिस्थिति का सामना करने के लिए सभी पक्षों से एकजुट होने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि उन्होंने इस साल के नवरात्रि में टीका के अवसर पर समारोह नहीं करने का फैसला लिया है। अपने बयान में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने कहा कि यह त्योहार केवल परिवार के भीतर और सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाएगा, क्योंकि राष्ट्र वर्तमान में अत्यधिक तबाही और शोक की स्थिति में है। उन्होंने कहा है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष पर्व त्यौहारों का मौसम…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। आज सोना 540 रुपये लेकर 590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है, तो चांदी आज 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। सोने की कीमत में हुई बढ़ोतरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,15,480 रुपये से लेकर 1,15,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,05,850 रुपये से लेकर 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। भाव में गिरावट आने के…
महिला, मोदी और मंदिर के मुद्दे पर खुलेगा भाजपा की जीत का द्वार -महिलाओं पर केंद्रित इस ‘मंत्र’ से ही निकलता है जीत का रास्ता -बिहार से पहले के चुनावों में भी महिलाओं ने ही पलटी है पूरी बाजी महिलाएं जिस पार्टी के पक्ष में एकजुट हो जायें, चुनाव में उसकी जीत को भला कौन रोक सकता है। यह चुनावी विजय की कामना एक ऐसा ‘मंत्र’ है, जिसका जाप देश भर में चल रहा है। पिछले कुछ चुनावों पर नजर डालें, तो भाजपा ने सबसे पहले महिलाओं पर केंद्रित ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे उसे चुनावों में अपार सफलता मिली।…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह एसीबी की टीम विनय सिंह के घर, शोरूम सहित छह अन्य ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है। एसीबी की यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले की जा रही है। एडीजी प्रिया दुबे ने छापेमारी की पुष्टि की है। एसीबी ने 25 सितंबर को हजारीबाग में वन भूमि की अवैध जमाबंदी से जुड़े मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था।…
पूर्वी सिंहभूम। दुर्गा पूजा के दौरान रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों को रद्द करने, शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट करने और कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से रविवार को अधिसूचना जारी की गई है। रद्द रहने वाली ट्रेनें: 28 और 29 सितंबर को निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा –,68043/68044 टाटानगर – राउरकेला – टाटानगर मेमू, 68025/68026 चक्रधरपुर – राउरकेला – चक्रधरपुर मेमू, 68137/68138 टाटानगर – चांदिल बाजार – टाटानगर मेमू इसके अलावा 29 सितंबर और पांच अक्टूबर 2025 को चलने वाली 68046/68045 (आसनसोल – आद्रा –…
गिरिडीह। पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजर से विगत 25 अप्रैल 2025 को झारखंड बगोदर के अपहृत श्रमिकों का सुराग पांच माह बाद भी नहीं मिल सका है। श्रमिकों का सुराग नहीं मिलने से दुर्गा पूजा के खुशी के मौके पर भी सभी परिवारों में मायूसी है एवं परिजन काफी परेशान हाल है। परिजनों का कहना है कि वे लोग राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक गुहार लगा चुके हैं।इसके अलावा जिला अधिकारी,विधायक, सांसद,मंत्री और राज्यपाल से मिलकर रिहाई के लिए आग्रह चुके है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मामले को लेकर विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर से मुलाकात…
