Author: shivam kumar

लोहरदगा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार की रात को गुदरी बाजार मे लोहरदगा बिगेस्ट डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा और व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गरबा और डांडिया नृत्य में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाहर से आए कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने मां काली द्वारा रक्तबीज वध की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। आयोजन के…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता दशरथ माण्डी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुड़ाबांदा प्रखंड के आंगारपाड़ा पंचायत स्थित बनग्राम गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माण्डी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर और पार्टी का झंडा ओढ़ाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। विधायक मोहंती ने कहा कि “दशरथ माण्डी झारखंड आंदोलन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बेहतर बनाये रखने और यातायात व्यवस्था को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारण की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थल पर सतत मौजूद रहकर स्थिति की समीक्षा करें, वहीं वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखें ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित परिस्थिति न उत्पन्न हो। उपायुक्त ने…

Read More

अररिया। बिहार में अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के हाजी मोहल्ला में भाड़ा के मकान में रह रहे एक युवक की आपसी विवाद में अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कटिहार और जोगबनी में टी स्टॉल और पानी का कारोबार करने वाले छपरा के रहने वाले अनमोल कुमार सिंह नामक युवक पर है।मृतक 24 वर्षीय नीरज कुमार गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार का रहने वाला है और वह प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के पीछे पैसे के लेनदेन को कारण बताया जा रहा है।घटना के बाद अहले…

Read More

– उन्मेष का तीसरा दिनः 25 सत्रों में शामिल हुए देश-विदेश के 146 लेखक- भारतीय फिल्मों की सौंदर्यपरक संवेदनाओं एवं भारतीय रंगमचं पर स्त्रियों पर हुए विशेष सत्र पटना। साहित्य अकादेमी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित किए जा रहे तीसरे अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष 2025 पटना के तीसरे दिन 25 सत्रों में देश विदेश के 146 लेखक शामिल हुए। आज का एक महत्त्वपूर्ण सत्र धर्म साहित्य पर था जिसकी अध्यक्षता बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की। इस सत्र में प्रदीप ज्योति महंत, संध्या पुरेचा, टी.एस. कृष्णन, वीरसागर जैन एवं युगल जोशी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयदशमी पर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में विशेष रूप से इसका उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना देश को वैचारिक गुलामी से बचने के लिए की गई थी। संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र प्रथम की भावना से देश समाज पर आए किसी भी संकट से निपटने में अपनी भूमिका निभाते हैं। ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ की “एक शताब्दी की ये यात्रा जितनी अद्भुत है, अभूतपूर्व है, उतनी ही प्रेरक…

Read More

लेह। हिंसा प्रभावित लेह शहर में रविवार को लगातार पाँचवें दिन कर्फ्यू जारी है। उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता प्रतिबंधों में ढील देने के बारे में फैसला लेने के लिए सुरक्षा समीक्षा बैठक करने वाले हैं। लेह सर्वाेच्च निकाय (एलएबी) द्वारा लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार की माँग पर केंद्र के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए बुलाए गए बंद के दौरान व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार शाम को कर्फ्यू लगा दिया गया था। शनिवार को शहर में पहली बार चरणबद्ध तरीके से चार घंटे की ढील दी गई और यह ढील शांतिपूर्ण रही।…

Read More

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला यह फाइनल मुकाबला रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। मौजूदा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच हो चुके हैं जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरों के बीच टीम…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है। “वेलिचम वेलियेरु” नामक इस रैली में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे 39 लोगों की जान चली गई। मृतकों में आठ बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। 50 से अधिक लोग अब भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सरकार का राहत पैकेज और जांच आयोग मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे “अपूरणीय क्षति” बताते हुए कहा, “39 लोगों की मौत की खबर ने हमारे…

Read More

शंघाई। भारतीय महावाणिज्य दूतावास की तरफ से यहां आयोजित 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह में स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद की जरूरतों और उसकी वैश्विक महत्ता पर बल दिया गया। समारोह के स्वागत भाषण में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने स्वास्थ्य और कल्याण पर आयुर्वेद के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन का हवाला दिया। उन्होंने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन का मार्ग बताया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. अनीता शर्मा ने ‘आयुर्वेद द्वारा समग्र उपचार’ विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को आयुर्वेद के बारे में अधिक जानने और स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए समग्र…

Read More

– जयशंकर ने भारत को बताया वैश्विक योगदानकर्ता न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता के बाद से लगातार आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पड़ोसी देश को लंबे समय से वैश्विक आतंकवाद का गढ़ माना जाता है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया में हुए कई बड़े आतंकी हमलों की जड़ें एक ही देश से जुड़ी हैं। संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादी सूची में ऐसे अनेक नाम शामिल हैं, जो उसी…

Read More