Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

Read More

रांची। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने, शहर की सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव…

Read More

धनबाद। मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे को छेद कर उनकी जांघ में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद गोपाल रेड्डी को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गोपाल रेड्डी मुनीडीह काली मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। पूजा कर वे मंदिर से बाहर…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत अड्डी बंग्ला रोड स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने स्पेशल ब्रांच के कंप्यूटर ऑपरेटर के घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी की पत्नी संजू कुमारी ने बताया कि बीती रात उनके बच्चों ने लूडो खेलने की जिद की। इस पर वे और उनके पति बच्चों के कमरे में लुडो खेलने चले गए। इधर लुडो खेलते हुए कब उनलोगों को नींद आ गई, उन्हें पता ही नहीं चला। उन्‍होंने…

Read More

रांची। झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के बाद यह बताया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर कंपनियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। 28 सितंबर को रविवार होने के कारण कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। 29 सितंबर को सप्तमी के दिन पहली पाली (फर्स्ट हाफ) में कूरियर सेवाएं खुली…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस…

Read More

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉपोर्रेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तीन अक्टूबर को यहां के ताज पैलेस में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगी। वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि सीतारमण ‘अशांत समय में समृद्धि की तलाश’ विषय पर 3-5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (केईसी 2025) का उद्घाटन करेंगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 अक्टूबर को भारत की विदेश और आर्थिक नीति पर विचार-विमर्श के साथ इस सम्मेलन का समापन करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया…

Read More

-भाजपा ने अपने लक्की चार्म धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दे दिया मैसेज -प्रधान विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाने की काबिलियत रखते हैं -यूपी, हरियाणा और ओड़िशा में अपनी काबिलियत सिद्ध कर चुके हैं प्रधान -केशव मौर्य और सीआर पाटिल की सहायता से पक्ष में करेंगे चुनावी बाजी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बड़ी चाल चल दी है। पार्टी ने चुनाव प्रभारी के तौर पर बिहार के सियासी मैदान में धर्मेंद्र प्रधान को उतार दिया है, जबकि उनकी मदद के लिए केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को नियुक्त किया है। प्रधान…

Read More

एशिया कप में भारत के अजेय क्रम जारी दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का अंतिम मैच भले ही अंकतालिका पर कोई असर डालने वाला नहीं था, लेकिन रोमांच और उतार-चढ़ाव ने इसे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मुकाबला बना दिया। दुबई में शुक्रवार देर रात तक चले इस हाई-स्कोरिंग मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने 20-20 ओवरों में 202 रन बनाए। नतीजा सुपर ओवर पर गया, जहाँ श्रीलंका केवल 2 रन ही बना सका और भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। भारत की पारी – अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी…

Read More

नई दिल्ली। दुबई में श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सुपर फोर मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को ऐंठन की समस्या के चलते मैदान से बाहर रहना पड़ा। जहां अभिषेक अब पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं, वहीं हार्दिक की स्थिति का आकलन शनिवार को किया जाएगा, ताकि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए फैसला लिया जा सके। भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, “हार्दिक की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद फैसला लिया जाएगा। अभिषेक…

Read More

इंफाल। सुरक्षा बलों के समन्वित अभियानों की कड़ी में मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 25 और 26 सितंबर को विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से उग्रवादियों के जबरन वसूली, खुफिया जानकारी जुटाने और उग्रवादी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगी है। मणिपुर पुलिस ने शनिवार काे बताया कि प्रतिबंधित संगठन आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर, जिसकी पहचान बिष्णुपुर जिले के कुंबी सेतुपुर वार्ड संख्या 2 निवासी खानगेमबाम थोइबा सिंह उर्फ थोई (48) को बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तेरा उरक चेक प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया। जांच से पता चला…

Read More