नई दिल्ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 27 सितंबर को भारत के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात में राज्यपाल ने आडवाणी का हालचाल जाना और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल गंगवार ने कहा कि आडवाणी जी का समर्पण और राजनीतिक जीवन देश की राजनीति में एक आदर्श है। उन्होंने कहा, “आडवाणी जी का योगदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उनका जीवन एक जीवंत पाठशाला की तरह है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लाल कृष्ण आडवाणी…
Author: shivam kumar
कोलकाता। केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की गई है। न्याय मंत्रालय द्वारा शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने कलकत्ता हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पॉल को नियमित नियुक्ति होने तक मुख्य न्यायाधीश के दायित्व संभालने के लिए अधिकृत किया है। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में न्यायमूर्ति सौमेन सेन को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी. एस. शिवगणनम के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति शिवगणनम ने…
पूर्वी सिंहभूम। जिले के मानगो स्थित जेकेएस इंटर कॉलेज के तिमंजिला भवन का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं कॉलेज के अध्यक्ष सरयू राय ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि “जिस प्रकार मजबूत नींव से ही ऊंची और टिकाऊ इमारत खड़ी होती है, उसी प्रकार विद्यार्थी किसी भी संस्था की सशक्त नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में ज्ञान का दीप जलाएं, जिससे यह प्रकाश पूरे समाज और विश्व को आलोकित करे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉलेज के विकास के लिए वे हर संभव सहयोग…
रांची। आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) में एएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ऋषभ त्रिवेदी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। वह 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया। इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में नवरात्रि के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के जागृति शाखा की ओर से शनिवार को रानी सती दादी मंदिर, अमलाटोला में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें शुरुआत में 101 कन्याओं के पूजन की योजना थी, परंतु श्रद्धालुओं के उत्साह और सहभागिता के कारण कुल 151 कन्याओं का पूजन किया गया। पूजन के बाद कन्याओं को प्रसाद और विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। मंच की इस पहल की सभी ने सराहना की। यह आयोजन चाईबासा जागृति शाखा की पहली ऐसी पहल थी,…
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में नोएडा अंतर्गत अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने शनिवार काे बताया कि विमल कुमार पुत्र राम अवतार निवासी इटावा जनपद ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 सितंबर को वह रामचंद्र नामक युवक को बिल्डिंग निर्माण कार्य के लिए बरौला गांव के लेबर चौक से सेक्टर 164 लेकर आए थे। दोपहर को वह सरिया इकट्ठा…
प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर हैजा अस्पताल के समीप शुक्रवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह शराब पीने के बाद हुआ विवाद माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आस—पास स्थित सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी साजन मेहतर 45 वर्ष पुत्र छुट्टन मेहतर एक शातिर अपराधी है।…
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कानपुर नगर के केशवपुर में उस्मानपुर झुग्गी बस्ती के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार और कानपुर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया कि सभी झुग्गी वासियों से आवेदन लेकर सरकारी योजना के तहत उनका पुनर्वास करें। तब तक विवादित स्थल पर कोई विकास कार्य या तीसरे पक्ष का हित सृजित नहीं किया जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने प्रीति व 75 अन्य झुग्गी वासियों की याचिका पर दिया है। याचियों के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची पिछले 60 वर्षों से झुग्गी बस्ती में…
लोहरदगा। शहरी क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लोहरदगा शहर के आसपास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसी क्रम में 26 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई कि बलदेव साहू महाविद्यालय के आसपास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री होने वाली है। इस सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकट्टा के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेल पुलिस ने शनिवार सुबह एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी कोच से महिला यात्री का शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के महुलिया निवासी अंजली मार्डी (31) के रूप में हुई है। अंजली शादीशुदा थीं और आंध्र प्रदेश में काम करने गई थीं। बताया जा रहा है कि काम पूरा करके लौटते समय उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई, जिससे…
