Author: shivam kumar

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर जानकारी दी कि राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालयों के छात्रों और उद्योग-व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी ब्राजील और कोलंबिया का दौरा करेंगे, जहां वे विश्वविद्यालयों में छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वे प्रमुख व्यवसायियों से भी चर्चा करेंगे।

Read More

न्यूयॉर्क। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सख्ती बढ़ा दी है। देशभर में 2,857 दुर्गा पूजा मंडपों की सुरक्षा के लिए बीजीबी की 430 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। बीजीबी के अनुसार, 24 आधार शिविरों की स्थापना कर सीमावर्ती और अन्य संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, इन 2,857 मंडपों में से 1,411 सीमावर्ती इलाकों में और 1,446 मंडप अन्य क्षेत्रों में स्थित हैं। इस बीच, हिंदू संगठनों ने दुर्गा पूजा से पहले मंदिरों और मूर्तियों पर हो रहे हमलों…

Read More

बीजिंग। चीन ने समूचे विश्व के माैसम का पूर्वानुमान लगाने के लक्ष्य से “फेंगयुन-3-08″ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से फेंगयुन-3-08 मौसम विज्ञान उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया गया। यह प्रक्षेपण मार्च-4सी कैरियर रॉकेट द्वारा स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर किया गया। उपग्रह ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के अनुसार यह प्रक्षेपण ” लॉन्ग मार्च शृंखला” के 596 वें उड़ान मिशन का प्रतीक है जो देश की…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को अगले हफ्ते वर्जीनिया पहुंचने का आदेश दिया गया है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई अफसर नहीं पहुंचता तो उसे इसका पर्याप्त और समुचित कारण बताना होगा। मंगलवार को होने वाले इस सैन्य जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। देश के कमांडर-इन-चीफ डोनाल्ड ट्रंप इस दौरान मौजूद रहेंगे या नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। आदेश में सिर्फ जनरल और एडमिरल स्तर के अधिकारियों को ही बैठक में शामिल होने के लिए कहा…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन को कांग्रेस से आवंटित विदेशी सहायता पर चार अरब डॉलर के खर्च को रोकने की अनुमति दे दी। इससे पहले एक संघीय न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था कि प्रशासन को महीने के अंत तक यह धनराशि खर्च करनी होगी। उच्चतम न्यायालय के फैसले ने इस पर रोक लगा दी। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पब्लिक सिटीजन लिटिगेशन ग्रुप के वकील निकोलस सैंसोम ने कहा, “यह परिणाम शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांतों को और कमजोर करता है। इसका गंभीर मानवीय प्रभाव भी पड़ेगा।” निकोलस सैंसोम मुकदमा दायर करने वाले गैर-लाभकारी…

Read More

अटलांटा (जॉर्जिया)। अमेरिकी न्याय विभाग ने संघीय ग्रैंड जूरी समन जारी कर फुल्टन काउंटी की जिला अटॉर्नी फानी विलिस का यात्रा संबंधी रिकॉर्ड तलब किया है। फानी ने चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया था। संघीय जांच का उद्देश्य पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि विलिस जांच का केंद्र हैं या उन पर आरोप लग सकते हैं। लेकिन समन से संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के अधीन न्याय विभाग अपना ध्यान उनके सबसे मुखर कानूनी विरोधियों में से एक पर केंद्रित कर सकता है। द न्यूयॉर्क…

Read More

भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि ‘होमबाउंड’ शुक्रवार 26 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज़ हो गई। जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर इस फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। ऑस्कर रेस में भारत की 24 फिल्मों पर विचार किया गया था। इस सूची में अभिषेक बच्चन की ‘आई वांट टू टॉक’, ‘पुष्पा 2’, ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘जुगनुमा’ और ‘फुले’ जैसी फिल्में शामिल थीं। इन सभी में से ‘होमबाउंड’ को चुना गया। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी ‘होमबाउंड’ ने रिलीज़ के पहले दिन देशभर में आधे करोड़ रुपये से भी कम की कमाई की।…

Read More

नई दिल्‍ली। भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को वैश्विक और घरेलू निवेशकों से मजबूत समर्थन मिला है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित विश्व खाद्य भारत 2025 शिखर सम्मेलन में पहले और दूसरे दिन के अंत तक हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का कुल मूल्य एक लाख करोड़ रुपेय के निवेश को पार कर गया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि ‘विश्व खाद्य भारत 2025’ शिखर सम्मेलन के पहले दो दिनों में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है, जिसमें अकेले शुक्रवार को 21 कंपनियों ने…

Read More

अशोक सिंघल ने राम मंदिर आन्दोलन को राष्ट्र की अस्मिता का महायज्ञ बनाया लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपका जीवन सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का अनुपम प्रतीक है। हम सभी आपके तप, त्याग और तेजस्विता को नमन करते हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण…

Read More

जलपाईगुड़ी। नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिकों ने 20 प्रतिशत पूजा बोनस की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। बीते शुक्रवार से शुरू हुआ यह आंदोलन 20 घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें श्रमिकों ने चालसा-मेटेली राज्य राजमार्ग के आइवील मोड़ पर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इस सड़क जाम के चलते दोनों ओर कई वाहन फंसे रहे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए मेटेली थाना पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। श्रमिकों का कहना है कि 20 सितंबर को चाय बागान प्रबंधन ने 10%…

Read More

पश्चिम मिदनापुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशीयारी में स्वतंत्रता-पूर्व 1944 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शिक्षा प्रसार के उद्देश्य से स्थापित फांदाड़ जे.एन.यू. प्राथमिक विद्यालय में दो महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विद्यालय प्रांगण में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर और कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की आवक्ष प्रतिमाओं का अनावरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान फांदाड़ गदाधर विद्यापीठ के सेवानिवृत्त शिक्षक भानु कुमार दे ने विद्यासागर की प्रतिमा विद्यालय को दान दी। वहीं विद्यालय की ओर से कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर केशियाड़ी के बीडीओ हितांशु हालदार, चिकित्सक अंशुमान मिश्र, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीता हेम्ब्रम, शिक्षक…

Read More