लातेहार। लातेहार पुलिस ने हथियार के साथ छह आरोपित को गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश कुमार ,सुरेंद्र कुमार ,विनोद गंझु, बादल गझू, सुनील कुमार यादव और राजगीर गंझू शामिल है। गिरफ्तार सभी अपराधी चतरा जिले के रहने वाले हैं। शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत मनातू रेलवे स्टेशन के निकट जमे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया के क्वार्टर नंबर 16/19 में शुक्रवार दोपहर को मालती कुमारी (28) ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके पति ड्यूटी पर गए थे और दोनों बच्चे स्कूल में थे। जानकारी के अनुसार, महिला ने कमरे में लगे पंखे में अपनी चुन्नी से फांसी लगाई। लाइव वीडियो में मालती ने अपने पति सहदेव यादव को आपसी विवाद और रोज़ाना की प्रताड़ना का दोषी ठहराया। परिजनों ने तुरंत महिला को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मालती की…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित सुभाष चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे ने रेलवे कार्य में हो रही लापरवाही की पोल खोल दी। हाईमास्ट लाइट से जुड़े बिजली के तार में अचानक करंट दौड़ जाने से सड़क पर घूम रहे एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां झुलसकर तड़पने लगीं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद जेएलकेएम नेता दुर्गा पद घोष ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए हाईमास्ट लाइट की बिजली आपूर्ति बंद कराई। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। अगर समय पर…
-विधानसभा कर्मचारियों का विधेयक ड्राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू-विधायी प्रक्रिया में संवाद और सहमति आवश्यक चंडीगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी प्रारूपण एवं क्षमता संवर्धन नामक विषय पर आयाेजित कार्यशाला में कहा कहा कि विधायी ड्राफ्टिंग लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हैं और जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में मजबूत करते हैं। समय के अनुसार कानूनों में संशोधन और नए कानूनों का निर्माण आवश्यक है। लाेकसभा के अध्यक्ष शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा और लोकसभा के संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने उपरांत अपने…
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को धाराशिव जिले में कहा कि सरकार बाढ़ पीडि़तों की हरसंभव मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की मदद दिया जाना शुरु कर दिया गया है। किसी भी प्रभावित किसान को मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री आज धाराशिव जिले के भूम इलाके में दौरा किया और इसके बाद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इसके बाद अजीत पवार ने कहा कि इस वर्ष औसत से अधिक बारिश हुई है, इससे लोगों की फसलें और घरेलू सामान नष्ट हो गए हैं। राज्य…
रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत अपने निर्वाचन क्षेत्र रांची में जूट के थैलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों से रोजमर्रा के कार्यों में कपड़े के थैलों का उपयोग करने का आह्वान किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। हम अधिक से अधिक कपड़े की थैली का उपयोग करें, यह आह्वान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से की है। उन्होंने कहा कि उनका भी यह प्रयास है कि रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-परिवार तक जूट का थैला पहुंचे।…
-मुख्यमंत्री ने एसएमएस और सोशल मीडिया पर दी बधाई रांची। दुर्गा पूजा के मौके पर हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफा तैयार किया है। राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत दो महीने की राशि एक साथ जारी की जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को कुल 5,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए और अपने सोशल मीडिया पर इस बाबत लिखते हुए बधाई दी है। पूरे साल में 30 हजार रुपये: हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री द्वारा भेजे एसएमएस कहा गया है…
पलामू। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव में चार दिन पहले राजद नेता जयशंकर ठाकुर की संदेहास्पद मौत पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने जांच की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। परिजनों के मुताबिक हत्या के आरोपित के साथ पाटन थाना प्रभारी की सांठगांठ है। थाना प्रभारी ने जयशंकर की मौत को आकाशीय बिजली गिरने से होना बताया है। पाटन से लौटने के बाद में पलामू परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर की हत्या की गई है। घटना…
खूंटी। झारखंड के खूंटी में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की 92वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में डॉ. मनमोहन सिंह जैसा नेक प्रधानमंत्री होना असम्भव है। उनके नेतृत्व में देश ने काफी उन्नति की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसा प्रतिभाशाली व्यक्ति अब शायद ही भारत वर्ष का प्रतिनिधित्व करे। उनके जैसा अर्थशास्त्री और देश को आगे की ओर ले जाने…
-कार्मिकों का बढाया मनोबल पूर्वी चंपारण। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल (भा.पु.से) ने शुक्रवार को 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित आईसीपी, मैत्री ब्रिज एवं वाहिनी की सीमा चौकी पंटोका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सीमा पर तैनात अधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, सीमा पार से आने-जाने वाले नागरिकों की कड़ाई से पहचान सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बलकार्मिकों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं एवं व्यक्तिगत मुद्दों की जानकारी…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में संगठन सृजन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और बीएलए-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर सक्रिय भ्रमण कर लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूरा करें और जिला कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं…
