क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता मीर यार बलोच ने पिछले दिनों अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बलोचिस्तान की खनिज संपदा को लेकर हुए समझौते पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के भ्रष्ट जनरलों के साथ इस संबंध में समझौता कर एक हारे हुए घोड़े पर दांव लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने ट्रंप को दुर्लभ खनिज निकालने का झूठा आश्वासन देकर यह समझौता किया है। मीर यार बलोच ने यह प्रतिक्रिया 25 सितंबर को एक्स पोस्ट पर दी। बलोच नेता मीर यार ने लिखा, ”…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका में सरकारी शटडाउन की आहट के बीच डेमोक्रेट्स के सामने करो या मरो की स्थिति है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि सबसे बड़ा पाप शटडाउन की लड़ाई में ट्रंप से हारना नहीं, बल्कि लड़ने से इनकार करना होगा। एनबीसी न्यूज चैनल के अनुसार, इंडिविजिबल की सह कार्यकारी निदेशक लीह ग्रीनबर्ग का कहना है कि डेमोक्रेट्स को यह समझ में आ गया है कि हालात कितने गंभीर, कितने नुकसानदेह और कितने खतरनाक हो गए…
-जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र पर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में सुनाई खरी-खोटी न्यूयॉर्क (अमेरिका)। भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में आतंकवाद पर दोहरे मानदंड अपनाने वाले राष्ट्रों को नसीहत दी। हालांकि उन्होंने इस संदर्भ में किसी का भी नाम नहीं लिया। जयशंकर ने आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के अवसर पर आयोजित इस बैठक की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने की। जयशंकर ने कहा, ” राजनीतिक और आर्थिक रूप से अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति में जी-20 सदस्यों की विशेष जिम्मेदारी है कि वे इसकी…
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म ‘मद्रासी’ अब सिनेमाघरों से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में विद्युत ने अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा था। बॉक्स ऑफिस पर भी ‘मद्रासी’ ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने शुरुआती हफ्तों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस साल 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और थ्रिल का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखता है। हालांकि, कुछ दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने…
अभिनेता पवन कल्याण लंबे समय से अपनी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में थे। 25 जुलाई को जैसे ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों की भारी भीड़ टिकट खिड़कियों पर उमड़ पड़ी। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस की निगरानी करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, प्री-सेल्स से फिल्म…
अक्षय कुमार की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो चुके हैं। 19 सितंबर को दर्शकों के बीच आई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो अब तक का सबसे कम कारोबार साबित हुआ है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही…
नई दिल्ली। सोलर एनर्जी से चलने वाले एग्रीकल्चरल वॉटर पंप सिस्टम्स के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और कमीशनिंग (ईपीसी) सर्विस देने वाली कंपनी जीके एनर्जी के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 153 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 8 प्रतिशत प्रीमिय के साथ 165 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 12 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 171 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली के सपोर्ट से इस शेयर की चाल में और तेजी आ…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट का रुख बना नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 850 रुपये से लेकर 930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। कीमत में नरमी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,14,430 रुपये से लेकर 1,14,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,04,890 रुपये से लेकर 1,05,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के खारान शहर के बीचों-बीच स्थित पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के केंद्रीय शिविर पर बड़ा हमला हुआ है। हमले में हुए जान-माल की क्षति की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। उधर, सोराब में अज्ञात बंदूकधारियों ने संघीय सरकार के सुरक्षा कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके हथियार और वाहन छीन लिए। इस बीच, पूर्व बलोच छात्र नेता जुबैर बलोच को उनके पैतृक गांव मस्तुंग में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पाकिस्तान सुरक्षा बलों के छापे में उनकी मौत हो गई थी। खारान हमले और सोराब की घटना पर अभी तक कोई सरकारी बयान सामने नहीं आया है। द…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले नई पार्टी का एलान कर दिया है। इसका चुनाव चिन्ह उन्होंने ब्लैकबोर्ड रखा है। तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी। तेज प्रताप ने इसकी जानकारी फेसबुक-एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिए साझा की और खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। तेजप्रताप की इस घोषणा को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। तेज प्रताप की नई पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड छाप…
पटना। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में लगभग 2,000 महिलाओं को संबोधित किया और उनसे राज्य के भविष्य को आकार देने में “अपनी शक्ति को पहचानने” का आग्रह किया। “शक्ति अधिकार” कार्यक्रम में उन्होंने घरेलू कामगारों और आंगनवाड़ी कर्मचारियों से लेकर पेशेवर महिलाओं तक, सभी महिलाओं से कहा कि राजनीतिक दल नकद राशि देकर उनका वोट तो लेते हैं, लेकिन उन्हें सम्मान या अवसर नहीं दे पाते। प्रियंका ने कहा, “आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानते। लेकिन पार्टियां पहचानती हैं। इसलिए वे चुनाव से पहले आपको पैसे देती हैं। वे जानते हैं…
