नई दिल्ली। रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शुक्रवार को कृषि भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद शिवराज सिंह ने कहा कि ये मुलाकात सौहार्दपूर्ण व उपयोगी रही है। जिसमें कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार संतुलित करने, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रूस के समर्थन व सहयोग से व्यापार और लंबित मुद्दों का निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा, जिसका लाभ हमारे किसानों,…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारत ने आशा जतायी है कि अमेरिका के नए एच-1बी वीजा नियम तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कुशल प्रतिभाओं के आदान-प्रदान ने दोनों देशों में तकनीक, नवाचार और विकास में योगदान दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में नए एच-1बी वीज़ा नियमों पर प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्तावित नियम-निर्माण के संबंध में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के नोटिस को देखा है। वे समझते हैं कि उद्योग सहित सभी हितधारकों के पास अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय है। उन्होंने…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में गुरुवार को 21वीं किस्त के रूप में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। कृषि भवन में आयोजित वर्चुअल समारोह में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय संकट की इस घड़ी में आपदा प्रभावित राज्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। जिन नागरिकों के मकान टूट हो गए हैं,…
– चंडीगढ़ एयरबेस पर लड़ाकू विमान मिग-21 को वायु सेना के हवाई बेड़े से दी गई विदाई नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ एयरबेस पर लड़ाकू विमान मिग-21 की वायु सेना के हवाई बेड़े से विदाई के समय भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब हम मिग-21 को उसकी ऑपरेशनल यात्रा से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है कि हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं, जिसे न केवल भारतीय वायु सेना के इतिहास में, बल्कि हमारी पूरी सैन्य विमानन की यात्रा में सुनहरे अक्षरों…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धरती के गर्भ में विद्यमान खनिज पदार्थों ने मानव जीवन को आधार दिया है और हमारे व्यापार एवं उद्योग को आकार दिया है। पाषाण युग, कांस्य युग और लौह युग- मानव सभ्यता के विकास के प्रमुख चरणों के नाम खनिजों के नाम पर रखे गए हैं। लोहा और कोयला जैसे खनिज पदार्थों के बिना औद्योगीकरण…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न कराई। अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूजा के दौरान उन्होंने देश और बंगाल की समृद्धि एवं शांति की कामना की। भाजपा नेताओं का मानना है कि नवरात्र के इस शुभ अवसर…
मैसूर। कन्नड़ साहित्य के महान लेखक, उपन्यासकार, दार्शनिक और पटकथा लेखक एस.एल. भैरप्पा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ और हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उनका इंतिम संस्कार किया गया। कन्नड़ सारस्वत जगत के दिग्गज, प्रतिष्ठित लेखक, उपन्यासकार, सरस्वती सम्मान से सम्मानित, पद्भूषण डॉ. एस.एल. भैरप्पा का अंतिम संस्कार चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित श्मशान घाट पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सम्मानों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। सबसे पहले उनकी बेटी सहाना विजयकुमार ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद उनके दोनों बेटों रविशंकर और उदय शंकर ने भी श्रद्धांजलि…
– मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रु पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर के कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर शुक्रवार को इडी की टीमें पहुंचीं । इडी की टीम सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गयी थीं और जांच में जुटी हुई हैं। इडी की टीम आज सुबह दो इनोवा कार में रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और कार्यालय में पहुंचीं और दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों(मोबाइल -लैपटॉप) की जांच कर रही हैं। इस ग्रुप के तीन भाई संजय, हरीश एवं एक अन्य अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि इडी की…
विशेष राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर उठे तूफान में घिरा है पूरा परिवार बड़े बेटे के बाद बेटी रोहिणी आचार्य के तेवर से परेशान हैं राजद सुप्रीमो तेजस्वी को अभी से सताने लगी है चुनाव मैदान में नुकसान की आशंका नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार सुर्खियों में बना हुआ है। लालू यादव की बेटी और तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य के नाराज हो गयी हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट से पार्टी, लालू यादव और तेजस्वी यादव को अनफॉलो कर दिया था। कुछ…
काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, शेर बहादुर देउवा, उनकी पत्नी डॉ. आरजू राणा सहित कई पूर्व मंत्रियों का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल के तरफ से शुक्रवार को विदेश मंत्रालय को पत्र भेज कर ओली, देउवा सहित एक दर्जन नेताओं का पासपोर्ट निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा विघटित प्रतिनिधि सभा के सभी सांसदों के डिप्लोमेटिक पासपोर्ट सस्पेंड करने का भी निर्देश दिया गया…
