पटना। बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरकारी सेवकों की सेवाकाल में असामयिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने की पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है। इस उद्देश्य से “अनुकम्पा नियुक्ति और निगरानी प्रणाली” नामक नया ऑनलाइन पोर्टल (https://anukampa-niyukti.bihar.gov.in) विकसित किया गया है, जिसे आज से यानी 26 सितम्बर से लाइव कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मृतक सरकारी सेवक के योग्य आश्रित सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के प्रत्येक चरण की निगरानी पोर्टल पर ही की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। अब तक भौतिक…
Author: shivam kumar
कटिहार। कटिहार जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक भीषण हादसा हुआ है। कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 विषहरी स्थान पर दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मारा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मजदूर हवा में काफी ऊपर उछल गए और सड़क पर जा गिरे। इसके बाद स्कार्पियो दोनों को कुचलते हुए फरार हो गई। दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान मो. हनीफ (48) और मो. गुलजार (24) के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार जिले के…
रांची। झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साईबर क्राईम थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 44 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित की पहचान यशवर्धन कुमार के रूप में हुई है। उसे देवघर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बिहार के गया जिले का रहने वाला है। उसकेे पास से एक मोबाईल, दो सिम कार्ड, ठगी से संबंधित व्हाट्सएप चैट तथा बैंक खाता विवरणी को बरामद किया गया है। साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नेहा बाला ने शुक्रवार को बताया कि…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत देवकुली पंचायत में बड़ा हादसा हो गया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार भव्य दुर्गा पूजा पंडाल अचानक धराशायी हो गया। पूजा समिति और ग्रामीणों ने पिछले दो से ढाई महीनों तक दिन-रात मेहनत कर पंडाल का निर्माण करवाया था। यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बन चुका था, लेकिन शनिवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश और मौसम के बदलाव ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। घटना के दौरान दो बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी…
पलामू। पलामु के उपायुक्त (डीसी) समीरा एस और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को छत्तरपुर अनुमंडल के अंतर्गत नव युवक संघ रामगढ़, ओम शांति संघ बारा, छत्तरपुर बाजार स्थित मां शक्ति संघ, शिव शक्ति मंच खाटिन, नव युवक संघ खाटिन सहित पड़वा और नवाबज़ार के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडालों के निर्माण, मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, कार्यक्रम संचालन का अवलोकन किया। इस दौरान पूजा समितियों को पंडाल निर्माण में किसी भी भवन या सड़क से कम से कम 15-20 मीटर की दूरी बनाने…
वेलिंगटन। न्यूज़ीलैंड के पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) में हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की नई भूमिका स्वीकार कर ली है। इस पद पर उनका काम सहायक खिलाड़ियों और कोचों को विकसित करना तथा हाई परफॉर्मेंस कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना होगा। स्टीड ने इस साल की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच के रूप में आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा किया था। उनके नेतृत्व में टीम ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती, 2021 में टी20 विश्व कप और 2019 में वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुँची। इसके अलावा 2025 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल…
गिरिडीह। दुर्गा पूजा के चार दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी चरम पर पहुँच गई है। शुक्रवार को गिरिडीह के आक्रोशित सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। और कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए साफ चेतावनी दी कि अगर तुरंत वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मियों का कहना है कि पूजा जैसे बड़े पर्व पर जब हर घर में खुशियाँ होनी चाहिए, तब उनके परिवार आर्थिक…
पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के मायापुर के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गई। दो बाल बाल बच गए। घटना के समय चारों बच्चे बारिश के पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। शुक्रवार सुबह बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। मृतक बच्ची की पहचान मनीता कुमारी (6), पिता वीरेंद्र भुइयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीता कुमारी और चार बच्चे चाड़ो गांव में घर के पास खेल…
गिरिडीह। भारतीय सनातन संस्कृति के बड़े त्यौहारों में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रों की बडी महिमा है। इन दिनों पूरा देश आदि शक्ति की उपासना में लीन है। इस वर्ष 22 सितंबर से चल रहे नवरात्र में गजराज पर मां के आने के खुशी में पूरा माहौल भक्तिमय है। झारखंड के गिरिडीह इलाके में शक्ति, साधना का यह पर्व करीब दौ सौ वर्षो से मनाया जा रहा है। 18 वीं शताब्दी के उतरार्द्ध में टिकैत (राजाओं) ने अपनी रियासतों में जगतजननी की अराधना शुरू की थी । शाही खजाने सें देवी मंडपों में बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा पूजा का…
रामगढ़। डीडीसी आशीष अग्रवाल ने शुक्रवार को मांडू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। दौरे के दौरान डीडीसी ने मांडू प्रखंड अंतर्गत करमा दक्षिणी पंचायत के सतदेकिया में डीएमएफटी की ओर से निर्मित पीसीसी पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित नियमों के अनुसार पीसीसी पथ के निर्माण का जायजा लिया और पथ निर्माण के गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सतदेकिया का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों के शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने…
रांची। रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक,…
