नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय शुक्रवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के साथ मिलकर नई दिल्ली स्थित फिक्की फेडरेशन हाउस में कोयला गैसीकरण-सतही एवं भूमिगत प्रौद्योगिकियों पर दूसरा रोड शो आयोजित करने जा रहा है। मंत्रालय ने इससे पहले 12 सितंबर को मुंबई में एक उच्च-स्तरीय रोड-शो आयोजित किया था। कोयला मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि केंद्र सरकार उद्योग भागीदार के रूप में फिक्की के साथ मिलकर 26 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली स्थित फिक्की फेडरेशन हाउस में ‘कोयला गैसीकरण-सतही और भूमिगत प्रौद्योगिकियां’ पर एक रोड-शो का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली समीक्षा बैठक 29 सितंबर से होगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक एक अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में लिए फैसलों की जानकारी एक अक्टूबर को दी जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती किये जाने की संभावना है। आर्थिक मामलों के जानकारों ने गुरुवार को बताया कि आरबीआई 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलने वाली तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में प्रमुख ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.25…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में नियुक्तियों की शृंखला में नित्य नयी कड़ियां जुड़ रही हैं। राज्य की स्वास्थ्य संरचना मजबूत करने की दिशा में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति एक बड़ा कदम है। धरती पर ‘भगवान’ के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र…
रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। मरांडी ने गुरुवार को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है और इसमें निलंबित आईएएस अधिकारी, राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारी और छत्तीसगढ़ के शराब माफिया शामिल हैं। उन्होंने नाम लेते हुए कहा कि निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे, पूर्व आईएएस अमित प्रकाश, जेएसबीसीएल के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार…
16 प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 36 प्रदेश महासचिव, 23 प्रदेश सचिव और 29 प्रदेश कार्यकारिणी बनाये गये रांची। झारखंड राजद ने अपने नये पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने यह सूची जारी की है। जारी सूची में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 36 प्रदेश महासचिव, 23 प्रदेश सचिव और 29 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को साधने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष : नरेश प्रसाद सिंह, श्यामदास सिंह, मो मुर्तजा, कल्पना देवी, गिरधारी गोप, मंजू साह, अनीता यादव,…
रांची। भाजपा ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती मनायी। सभी जिलों में गोष्ठियां आयोजित कर पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गयी। उनके एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया गया। राजधानी रांची स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।…
पूर्वी सिंहभूम। विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर महाराज, भाई मती दास , भाई सती दास, भाई दयाला जी के 350वें साला शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा को रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास स्वागत किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से राय का अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि सिख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर को पटना से रवाना हुई है। यह…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) की परीक्षा नहीं कराए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय में राज्य के शिक्षा सचिव सशरीर उपस्थित हुए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार को यह निर्देश दिया है कि जैक के माध्यम से मार्च 2026 तक जेटीईटी की परीक्षा ली जाए और जेटीईटी की परीक्षा होने और उसके परिणाम आने तक सहायक आचार्य के बचे हुए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू ना की जाए। इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक जेटीईटी परीक्षा नहीं…
पश्चिमी सिंहभूम। जिला में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता गुरुवार को चाईबासा पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस शहीदों के परिवारों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। वहीं मौके पर डीजीपी ने प्रेस वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ सारंडा में बैठक की। बैठक में नक्सली गतिविधियों और चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए हर स्तर पर ठोस रणनीति अपनाई जाए और स्थानीय लोगों की…
देश की सबसे पुरानी पार्टी का 85 साल बाद कार्यसमिति की बैठक कर संदेश देने की कोशिश -कांग्रेस के 140 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब बिहार में सीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित की गयी -इस बार परजीवी की छवि तोड़ने के लिए सब कुछ दांव पर लगा रही कांग्रेस बिहार में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासी हलचल चरम पर पहुंच गयी है। इस हलचल के बीच बुधवार 24 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति यानी की सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई है। यह बैठक 85 साल बाद बिहार…
रांची। हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को भैरव सिंह की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई के बाद उसने अपनी याचिका वापस ले ली है। भैरव सिंह ने उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाते हुए जमानत याचिका दायर की थी लेकिन उच्च न्यायालय का रूख देखते हुए उसने अपनी याचिका वापस ले ली। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। भैरव सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की। वहीं अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने जमानत याचिका का विरोध…
