पूर्वी सिंहभूम। जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर गांव में अवैध शराब और हड़िया की बिक्री के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं ग्राम प्रधान गोपाल चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में पोटका थाना पहुंचीं और गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से शराब और हड़िया बेचने वालों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने की अपील की। थाना पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब और हड़िया की बिक्री हो रही है। इसके कारण गांव का सामाजिक…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में 13 और 14 मई को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट किया है। 13 मई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 14 मई को दुमका में भी मौसम खराब हो सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अच्छी बारिश हुई है। बोकारो थर्मल में सर्वाधिक…
कोलकाता। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आयाेजित समारोह में मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। नई भाजपा सरकार की पहली मंत्रिपरिषद में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमंडल में…
रामेश्वर नाथ काव (10 मई 1918 – 20 जनवरी 2002) एक भारतीय नौकरशाह, पुलिस अधिकारी और खुफिया अधिकारी थे । उन्हें 1968 से 1977 तक भारत की गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ (रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग) के प्रथम सचिव के रूप में सेवा देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आर एंड एडब्ल्यू के निर्माण में मदद की। काव भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय में सचिव (अनुसंधान) के पद पर कार्यरत थे । अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निजी सुरक्षा प्रमुख और प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने विमानन अनुसंधान…
पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में शुक्रवार रात सियारों के झुंड ने एक घर में घुसकर ढाई माह की मासूम बच्ची को उठा लिया और उसे नोचकर खा गया। वहीं दूसरी चार वर्षीय बच्ची पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने शनिवार को बताया कि लखीनारायणपुर गांव निवासी समीरुल शेख के घर में शुक्रवार देर रात अचानक सियारों का झुंड घुस आया। उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान सियार…
पलामू। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बारात जा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात 12.30 बजे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बस में सवार होकर बाराती चतरा के रिमी रामपुर, लावालौंग जा रहे थे। इसी दौरान पांकी थाना…
गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक,कार सहित करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दस से अधिक घायल हुए है। इनमें चार गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया । जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल की मौत धनबाद ले जाने के दौरान हुई है। घायलों…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक नाबालिग का शव पुलिस ने बरामद किया है। स्कूल परिसर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। नाबालिग की हालत और शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। जानकारी…
रांची। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आते ही सुवेंदु अधिकारी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता स्वीकार किया गया। इस चयन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच पर सुवेंदु अधिकारी को माला पहनाकर और गले लगाकर उन्हें बधाई दी। अमित शाह ने ही आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा की, जिसके बाद पार्टी कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड…
रांची। रांची के खादगड़ा शिव दुर्गा मंदिर रोड स्थित मुंडारी प्रकृति की जमीन और वहां बने 12 घरों को ध्वस्त किए जाने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए प्रार्थी महादेव उरांव की ओर से दाखिल जवाब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता ने शपथ पत्र में न केवल झूठे तथ्य पेश किए, बल्कि न्यायालय को गुमराह करने की भी कोशिश की। विशेष रूप से पीड़ितों के साथ हुए पैसों के लेन-देन की जानकारी छिपाने को अदालत ने गंभीरता…
उच्च स्तरीय कमेटी का गठन: पांच कैबिनेट मंत्री तय करेंगे क्षेत्रीय भाषाओं का भविष्य -मैथिली भाषा संघर्ष समिति की मांग: द्वितीय राजभाषाओं को मिले शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्थान रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) नियमावली से भोजपुरी, मगही और अंगिका जैसी भाषाओं को हटाए जाने के बाद उपजे विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संवेदनशील मामले पर विचार और अध्ययन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अध्यक्षता में बनी यह समिति विभिन्न…
