Author: shivam kumar

मध्यमग्राम। भाजपा के राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। गुरुवार सुबह मध्यमग्राम में पत्रकारों से उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक हत्या है। इसकी पूरी जांच की जा रही है। टी. एम. सी. शासन के दौरान सी. बी. आई. जांच करती थी और राज्य पुलिस सबूत नष्ट करती थी, लेकिन अब वह समय बदल गया है। भाजपा अब केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में है। सी. बी. आई. और सी. आई. डी. नई सरकार के साथ काम करना शुरू कर देंगे और हम इस…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज 12:10 बजे से शुरु होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ गांधी मैदान…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम्बीसाई गांव में गुरुवार सुबह चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की पुत्री शबनम बारी (35 ) ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, शबनम बारी बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो शबनम को रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। भीषण गर्मी, लगातार हो रही बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर की सड़कों पर भाजपा का आक्रोश खुलकर दिखाई दिया। सिर पर पानी से भरा मटका और उस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पोस्टर लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था जब नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरा, तो शहर का राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया। साकची स्थित भाजपा कार्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाओं की भी…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि, उसके बाद बिकवाली के दबाव से शेयर बाजार में नरमी नजर आने लगी। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 55.95 अंक यानी 0.072 फीसदी की उछाल के साथ 78,014.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.60 यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स के सेल-पर्चेस परिसर में गुरुवार तड़के अचानक एक कार में आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गोलमुरी थाना और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकाश हिस्सा जल चुकी थी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.62 डॉलर यानी 0.61 फीसदी की तेज के साथ 101.9 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.65 डॉलर यानी 0.68 फीसदी की उछाल के साथ 95.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले…

Read More

कला और वाणिज्य में बोकारो और रांची की बेटियों ने मारी बाजी, 500 में से 478 अंक लाकर बनीं स्टेट टॉपर -साइंस स्ट्रीम में धनबाद की रशिदा नाज ने हासिल किए सर्वाधिक 489 अंक, मेरिट लिस्ट में रहा छात्राओं का एकाधिकार रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीनों संकायों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस वर्ष के नतीजों में राज्य स्तर पर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है, जिससे पूरे…

Read More

धनबाद। धनबाद के लोयाबाद क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। कनकनी हनुमान बाजार स्थित बंद पड़ी हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के पास अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। घटना के तुरंत बाद वहां से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन धंसने से करीब 20 से 25 फीट के दायरे में बड़ा गोफ बन गया। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों तथा भारत के रास्ते नेपाल आने वाले अन्य देशों के पर्यटकों के वाहन की प्रवेश सुविधा देने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इस प्रणाली का उद्घाटन वित्त मंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले ने एक कार्यक्रम के दौरान किया। कस्टम विभाग ने स्थल मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने वाले विदेशी वाहनों के लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया है, जिससे वे ऑनलाइन ही अपना विवरण भरकर राजस्व भुगतान कर सकते हैं। नई प्रणाली लागू होने के बाद अब नेपाल में वाहन लेकर आने वाले भारतीय और तृतीय देश के पर्यटक ऑनलाइन ही अपनी जानकारी…

Read More

कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हो रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में मंगलवार को मधु मंडल नाम के भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विभिन्न…

Read More