नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज एक बार फिर तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज के कारोबार में सोना 1,670 रुपये से लेकर 1,820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,290 रुपये से लेकर 1,23,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,010 रुपये से लेकर 1,13,160 रुपये…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार काे अपने बिहार के नाम मुख्यमंत्री जी का पैगाम नाम से एक वीडियाे जारी किया है।वीडियाे के जरीय संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ने पहले के बिहार और अब के बिहार के बीच अंतर और अपने उपलब्धियाें काे जनता के सामने रखते हुए राज्य के मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी 6 और 11 नवंबर को मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एनडीए के उम्मीदवार को जीत दिलाएं। वीडियो में मुख्यमंत्री ने बिहार की पिछली दशकों की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि 2005 से पहले…
रांची। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई जिसमें…
पटना। जनता दल यूनाईटेड (विधि प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार और उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दीपक अभिषेक ने कहा है कि इस बार राज्य में फिर से बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन रही है। उनके स्वर में न उत्साह का शोर था, न घमंड का गूंज, बल्कि आत्मविश्वास का ठहराव। डॉ आनंद कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि जहां नेता मंच पर आते हैं, वहां जनता पहले से मौजूद मिल रही है। किसी बुलावे की जरूरत नहीं, लोग खुद उमड़ रहे हैं। इस भीड़ में सिर्फ चेहरों का समंदर नहीं है, बल्कि एक उम्मीद की…
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब घर के किचन के बजट में पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 4.50 रुपये से लेकर 6.50 रुपये तक की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई कटौती के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो…
– मप्र के मुख्यमंत्री ने बिहार के पटना की दिघा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया पटना/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार और पटना का चुनावी वातावरण एक अलग करवट ले रहा है। जैसे-जैसे चुनाव परवान चढ़ रहा है, बिहार का चुनावी माहौल एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा है, विजय जुलूस की तैयारी कर रहा है। एनडीए के पक्ष में बिहार में यह वातावरण उस विकास के कारण है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार ने किया है। उन्होंने 55 सालों का बिहार का पिछड़ापन महज 20…
पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार बीच शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के ताजा आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राज्य में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में पिछले कुछ वर्षों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। उन्होने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में मशगूल है, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।…
-चार दशकों का है यह सफर पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज पहले नंबर की पार्टी है। बिहार विधानसभा में यह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शून्य से आरंभ होकर सबको पीछे छोड़ने तक का यह सफर चार दशकों का है। आपातकाल की तपिश झेलकर निकली भाजपा ने बिहार की राजनीति में अपनी पहली दस्तक 1980 के चुनाव से दी थी। बिहार में पिछले 45 साल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार है कि भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। अब उसके 80 विधायक हैं। सुनने में तो यह उपलब्धि बहुत…
रांची। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ब्लड सेंटर्स की जांच रिपोर्ट शनिवार तक विभाग को भेजें और उसमें अपना मंतव्य अवश्य जोड़ें। उन्होंने कहा कि जहां एलिजा सेंटर से जांच नहीं की जा रही है। वहां की इकाइयों को बंद कर दिया जाएगा। सचिव शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष से राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में निर्देश दे रहे थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी ब्लड बैंकों के…
पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पकार, भारत के पहले गृहमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने बिस्टुपुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाये। इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सरदार…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान सह गोदाम में शुक्रवार अहले सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गये। अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दुकान विजय अग्रवाल की थी। पिछले 3 साल से दुकान का संचालन किया जा रहा था। खुदरा के साथ-साथ थोक सामानों की भी बिक्री होती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन स्पष्ट…
