Author: shivam kumar

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगूल भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गूगल के अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि कंपनी भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्रों में भी अवसरों का आकलन कर रही है। वैष्णव ने कहा, “गूगल भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वर तथा ड्रोन के निर्माण के क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं…

Read More

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में शुक्रवार को दोपहर बाद मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, अरुणाचल में 04 बजकर 05 मिनट 52 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र पापुम पारे जिला में जमीन के अंदर 05 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 27.390 उत्तरी अक्षांश तथा 93.853 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने…

Read More

विशेष बंगाल में सत्ता परिवर्तन केवल कुर्सी नहीं, व्यवस्था बदलने की भी चुनौती राकेश सिंह भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से भी कहीं ज्यादा सीट पाकर सत्ता तो कब्जा ली, दो-तिहाई बहुमत भी हासिल कर लिया, लेकिन उसे यहां टीएमसी की बड़ी चुनौती का लगातार सामना करना होगा। टीएमसी उसके सामने लगातार चुनौती खड़ी करती रहेगी। पश्चिम बंगाल की राजनीति भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण अध्याय है। यह केवल सत्ता के हस्तांतरण का मामला नहीं है, बल्कि एक गहरी जड़ें जमा चुके राजनीतिक तंत्र को उखाड़ कर नया तंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य सरयू राय ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक सरयू राय ने राज्यपाल को 25 मई को चूल्हापानी में आयोजित होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। ‘गंगा दशहरा’ के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Read More

रांची। झारखंड में हुए उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपितों को शुक्रवार को राहत मिल गई। रांची स्थित अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने सभी आरोपितों को 20-20 हजार रुपये के दो-दो निजी मुचलकों पर जमानत दे दी। इससे पहले बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरएसल, इसी वर्ष 11 अप्रैल को उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप में 168 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें अधिकांश परीक्षार्थी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर…

Read More

खूंटी। हजारीबाग जिले में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की घटना को देखते हुए खूंटी पुलिस ने जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीते सप्ताह “ऑपरेशन सतर्क” के तहत जिले के कुल 55 बैंकों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया गया। पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ऑडिट के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा मानकों के पालन की भी समीक्षा…

Read More

रांची। झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राम पुकार राम ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। राम पुकार राम पर टेंडर घोटाले में शामिल होने का आरोप है। आत्मसमर्पण के बाद विशेष अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने एक लाख रुपये के मुचलके और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत मंजूर की है। बता दें कि इडी की अदालत ने इस मामले में उन सभी 15 आरोपितों को समन जारी किया है, जिनके नाम इडी की चार्जशीट में शामिल हैं। सभी पर टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और…

Read More

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने की उम्मीद है, जो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों के लिए इसी तरह का अलर्ट जारी किया…

Read More

विशेष बंगाल में भाजपा की सुनामी के दूरगामी सियासी मायने राकेश सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के जो परिणाम सामने आये हैं, उसने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। इसे केवल एक सत्ता परिवर्तन के रूप में देखना इसकी व्यापकता को कम आंकना होगा। वास्तव में, यह ‘पूर्वी भारत के वैचारिक पुनर्जागरण’ का शंखनाद है। बंगाल का यह चुनाव परिणाम यह सिद्ध करता है कि जनता ने ‘भय की राजनीति’ को नकार कर ‘भरोसे की राजनीति’ को चुना है। यह जीत भाजपा के लिए केवल एक राज्य की सत्ता नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से सत्ता की सबसे बड़ी कुंजी रहे हैं। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल विस्तार में भी हर दल ने जातीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की। मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा द्वारा सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाने के बाद अब मंत्रिमंडल गठन में भी जाति आधारित गणित साफ दिखाई दिया। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में नियम के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं, इसलिए हर जाति और क्षेत्र को साधने की चुनौती सबसे बड़ी रही। नए शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16 मंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले भारतीय सेना ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया । प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की पेशेवर क्षमता, तैयारी और आपसी समन्वय…

Read More