Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,340 रुपये से लेकर 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,640 रुपये से लेकर 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…

Read More

रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। रांची पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बच्ची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपित के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गालुडीह थाना दर्ज मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। यह मामला 28 दिसंबर 2025 की रात करीब दो बजे…

Read More

कोडरमा। जिले के सदर थाना अंतर्गत झुमरीतिलैया जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के समीप स्थित एक ढाबे के पीछे खेत से सोमवार की सुबह एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पिपराडीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। नजदीक जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके पश्चात…

Read More

संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों से भरा वाहन हादसे का शिकार, दो बच्चों का हाथ फ्रैक्चर होने पर एमएमसीएच रेफर -चालक वाहन छोड़ फरार, अभिभावकों में आक्रोश; इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधन रहा मौजूद बरवाडीह। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया।विद्यालय के छुट्टी होने के बाद संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा एक सवारी वाहन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग बच्चों को बचाने दौड़ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर देने के कारण पश्चिम एशिया में जारी तनाव के शीघ्र खत्म होने की संभावना काफी कम हो गई है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी आ गई है, जिससे दुनिया भर के बाजार पर दबाव बन गया है। घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश…

Read More

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 49,609.16 अंक के स्तर पर बंद…

Read More

– छह नए चेहराें में से दाे कैबिनेट और चार काे बनाया राज्य मंत्री – दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार के रूप में मिला प्रमोशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमण्डल विस्तार में छह नये चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें चार काे राज्यमंत्री और दाे काे कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। वहीं योगी सरकार के दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार काे जन भवन के गांधी सभागार में इन मंत्रियाें काे शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में जिन नए चेहराें काेजगह मिली है…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कहा कि राज्यों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है और तेलंगाना का विकास विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा। केंद्र सरकार राज्यों के तेज विकास को अपनी योजनाओं का केंद्र बिंदु मानकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने रविवार को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) से वर्चुअल माध्यम से 9,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना का सामर्थ्य राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक भी है। यहां के…

Read More

गिरिडीह। जिस एंबुलेंस पर लोग अपनी आखिरी उम्मीद टिकाकर अस्पताल पहुंचते हैं, अगर वही एंबुलेंस शराबखोरी का अड्डा बन जाए तो इसे क्या कहा जाए? दरअसल, गिरिडीह सदर अस्पताल के बाहर इन दिनों कुछ ऐसा ही शर्मनाक और खतरनाक नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट के सामने खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस रात ढलते ही हलचलती-फिरती बारहवीं में तब्दील हो जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब उस जगह हो रहा है, जहां से कुछ कदम की दूरी पर कोर्ट, जिला परिषद कार्यालय और धार्मिक स्थल शांति भवन मंदिर मौजूद…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कोकर इलाके से एक 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडेय के लापता होने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। बच्ची 9 मई की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और गली-मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद बच्ची के पिता मनीष पांडेय ने सदर थाने में गुमशुदगी…

Read More