नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए अभिनेता से नेता बने विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तमिलनाडु ने “नई पीढ़ी, नई आवाज और नई सोच” को चुना है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना फैसला दिया है। राहुल ने उम्मीद जताई कि विजय…
Author: shivam kumar
काठमांडू। भारत-नेपाल सीमा नाका पर अचानक सुरक्षा निगरानी कड़ी कर दी गई है। अब भारत से नेपाल में सड़क मार्ग से प्रवेश करने वाले नागरिकों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में सीमा क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भारत के पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के नेपाल में प्रवेश करने की संभावना के मद्देनजर घुसपैठ रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि…
ढाका। बांग्लादेश के चट्टोग्राम (पूर्व नाम चटगांव) केअलिफ हत्याकांड मामले में उच्च न्यायालय ने हिन्दू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस केएम जाहिद सरवर और जस्टिस शेख अबू ताहिर की बेंच ने उनकी जमानत याचिका पर पूर्व में जारी आदेश को खारिज कर दिया। बेंच चार अन्य मामलों में उनकी जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगी। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चिन्मय दास की ओर से एडवोकेट अपूर्व कुमार भट्टाचार्य पेश हुए, जबकि डिप्टी अटॉर्नी जनरल शैला शर्मिन और असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल मो. अलामीन ने सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,350 रुपये से लेकर 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,650 रुपये से लेकर 1,41,500 रुपये प्रति…
भागलपुर। पूर्वी बिहार और सीमांचल की जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे इलाके की व्यापारिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। खासकर हरी सब्जी और केला कारोबार पर सबसे बुरा असर पड़ा है। भागलपुर हरी सब्जियों और केले का प्रमुख बाजार है, जहां गंगा पार से रोजाना भारी मात्रा में माल आता था। पुल टूटने के बाद यह आपूर्ति लगभग बंद हो गई है। पहले प्रतिदिन हजारों क्विंटल सब्जियां गंगा पार के इलाकों से भागलपुर मंडी पहुंचती थीं, लेकिन अब स्थिति बेहद खराब है। कई व्यापारी कम दामों पर गंगा पार ही…
जामताड़ा। जिले की कुंडहित प्रखंड निवासी दिबासी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए थाईलैंड में आयोजित एयरगन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और झारखंड का नाम रोशन किया है। 4 से 7 मई 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिबासी हेंब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वे 14 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा थीं। उनकी इस सफलता की शुरुआत जनवरी 2026 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता से हुई थी, जहां…
कटिहार। बिहार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नाकेबंदी कर दबोचे गए तस्कर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि नवाबगंज की ओर से एक संदिग्ध वाहन में मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई अमित कुमार…
रांची। झारखंड में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी कमर कस ली है। राज्य के विभिन्न जिलों में बालू घाटों के संचालन में हो रही देरी और बढ़ते अवैध कारोबार को देखते हुए खान विभाग ने 11 मई को राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी जिलों की समीक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अहम बैठक रविवार को नहीं बल्कि 11 मई को दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में…
खूंटी। खूंटी-गुमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भालूटोली के पास रनिया पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा से लदे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक, खलासी और डोडा खरीददार मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब चार बजे खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि भालूटोली क्षेत्र में अवैध डोडा की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर…
रांची। राजधानी रांची में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई एसएससी से मिली सूचना के आधार पर की गई। रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परीक्षा केंद्र में कुछ अभ्यर्थी अनुचित तरीके से परीक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और छह लोगों को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले परीक्षा केंद्र प्रबंधन…
– लुधियाना और बठिंडा में आमने-सामने आए भाजपा और आम आदमी पार्टी के समर्थक चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। कई जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा दफ्तरों के बाहर पहुंच गए, जहां दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान लुधियाना और बठिंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लुधियाना में सबसे ज्यादा तनाव उस समय देखने को मिला जब आप की…
