Author: shivam kumar

धनबाद। धनबाद के लोयाबाद क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। कनकनी हनुमान बाजार स्थित बंद पड़ी हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के पास अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। घटना के तुरंत बाद वहां से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन धंसने से करीब 20 से 25 फीट के दायरे में बड़ा गोफ बन गया। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों तथा भारत के रास्ते नेपाल आने वाले अन्य देशों के पर्यटकों के वाहन की प्रवेश सुविधा देने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इस प्रणाली का उद्घाटन वित्त मंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले ने एक कार्यक्रम के दौरान किया। कस्टम विभाग ने स्थल मार्ग से नेपाल में प्रवेश करने वाले विदेशी वाहनों के लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया है, जिससे वे ऑनलाइन ही अपना विवरण भरकर राजस्व भुगतान कर सकते हैं। नई प्रणाली लागू होने के बाद अब नेपाल में वाहन लेकर आने वाले भारतीय और तृतीय देश के पर्यटक ऑनलाइन ही अपनी जानकारी…

Read More

कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हो रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में मंगलवार को मधु मंडल नाम के भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य के विभिन्न…

Read More

रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है और यह तेजी से 50 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है, जबकि इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों का प्रदर्शन फीका रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें हिंदी संस्करण से 1.55 करोड़ और मराठी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोने के भाव में आज 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,170 रुपये से लेकर 1,50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,36,740 रुपये से लेकर 1,38,190 रुपये प्रति 10…

Read More

सीवान। सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र से बारात में शामिल होने गया एक युवक छह दिनों तक लापता रहने के बाद मृत पाया गया। मंगलवार शाम सारण जिले से उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के गोरडवाड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल तुकाराम कोलेकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल पिछले दो वर्षों से महाराजगंज के काजी बाजार स्थित आनंद भवन मार्केट में सोना-चांदी के गलाई-पकाई का काम करता था। 29 अप्रैल को वह पुरानी बाजार निवासी सत्यप्रकाश सोनार की पुत्री की शादी…

Read More

सुपौल। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये अधिक की संपत्ति बना ली, जो उनकी कुल आय का 65.08 प्रतिशत है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) व 13(1)(बी) के तहत थाना कांड संख्या 06/26 दर्ज करने के बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 6 मई 2026 की सुबह पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने चार…

Read More

सारण। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायबस्ती लोहा टोला के समीप अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद आर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदी पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। डॉक्टर पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज से पश्चिम दिशा में पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप पर सवार कलाकार सड़क पर जा गिरे, तभी विपरीत…

Read More

रांची। टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े आरोपी नीरज मित्तल की याचिका पर बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। इस केस पर अब कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। नीरज मित्तल ने अपनी याचिका में अदालत से अनुरोध किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पीएमएलए के तहत दर्ज ECIR मामले की सुनवाई पर रोक लगाई जाए। उनका तर्क है कि जिस मूल केस के आधार पर ED ने कार्रवाई शुरू की है, उसमें…

Read More

गिरिडीह। सीसीएल बनियाडीह एरिया के सीपी साइडिंग में कोयला चोर और कर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना इलाके के खंडीहा निवासी दिलीप दास (30 ) के रूप में हुई है। वारदात के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।बताया गया कि मंगलवार देर रात कोयला खादान साईडिंग में कथित कोयला चोर और कर्मियों में भिड़ंत हो गई। पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ और चाकूबाजी भी हुई । घटना के बाद से क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण है। घटनास्थल पर…

Read More

धनबाद। धनबाद के वासेपुर से जुड़ा फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका के बीच जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में किसी नेटवर्क के सहारे रह रहा है। इसके बाद एजेंसी उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में उसके करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर से कई अहम सुराग मिले हैं। बताया जाता है कि दुबई में बढ़ते दबाव के बाद प्रिंस खान वहां से निकल गया और अलग-अलग रास्तों से होते हुए पाकिस्तान पहुंचा। उसके आतंकी संगठनों…

Read More