नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में कल लेबर डे की वजह से छुट्टी थी इसलिए वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 92.02 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 45,544.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव के बीच खरीदारी का रुख बना रहा। एफटीएसई…
Author: shivam kumar
कटिहार। जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 78 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरजीत कुमार (24 वर्ष) पिता फंटुश मंडल ग्राम दिरा चाॅदपुर थाना पोठिया जिला कटिहार के रूप में हुई है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान मनिया रेलवे ओवरब्रिज के पास एक चार पहिया वाहन को रोका और तलाशी लेने पर 78 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सुरजीत कुमार को…
पटना। पिछले कुछ दिनाें से बिहार में लाेग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे है। बिहार में दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानि मंगलवार को राज्य के 6 जिलों सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और मुंगेर के लिए हल्की वर्षा और गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, वर्षा की संभावना बेहद कम बताई गई है, और अगले 10 दिनों तक गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक अच्छी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन…
दुमका। जिला के शिकारीपाड़ा थाना के सुंदरा फलान गांव में एक सनकी आशिक ने दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि दो बहनों को घायल कर दिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। हर इलाके में पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू है। पूजा समितियां एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण करने में जुटी है। इसी क्रम में बड़ा तालाब स्थित राजस्थान मित्र मंडल इस साल दुर्गा पूजा में शिक्षा जरूरी है पर बचपन उससे ज्यादा के थीम पर पंडाल का निर्माण कर रहा है। बड़ा तालाब के पास करीब 45 लाख रुपये के खर्च से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान मित्र मंडल ने दुर्गा पूजा में एक भावनात्मक थीम को चुना है,…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पांच सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं – कहीं पर तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि निम्न दबाव के कारण एक ट्रफ दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों से होते हुए झारखंड और और मध्य प्रदेश एवं दक्षिणी उत्तर प्रदेश को पार कर रहा है। इसके चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज सभी मतदान केंद्रों में किया गया है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर को होगा। दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि दो (02) से 17 सितम्बर तक निर्धारित है, जबकि इनका निपटारा 25 सितम्बर तक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचक पंजीकरण नियमावली, 1960 के…
भागलपुर। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहर के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी के घुसने का खतरा बढ़ गया है। उधर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। छात्रों और कर्मचारियों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासनिक भवन अभी सुरक्षित है लेकिन सीनेट हॉल के आसपास पानी प्रवेश कर चुका है। छात्रों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है…
कोलकाता। उत्तर–पूर्व बंगोपसागर में म्यांमार तटवर्ती क्षेत्र में बने चक्रवातीय परिसंचरण के मंगलवार को निम्न दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश तेज होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि समुद्र उफान पर रहेगा और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सुरक्षा के तौर पर मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगाई गई है। इस मानसून सीजन में निम्न दबाव के मामले ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 43 दिनों में 13 बार निम्न दबाव बनने की स्थिति…
हजारीबाग। हजारीबाग के हुरहुरू आवास पर आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर…
नई दिल्ली। चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस कठिन से कठिन परिस्थितियों में हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर चले हैं। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, वित्त और आर्थिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत-रूस संबंधों की गहराई और व्यापकता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे…
