आइजोल (मिजोरम)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आइज़ोल सेक्टर मुख्यालय और मिज़ोरम के सेरछिप स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त अभियान के दौरान 144 करोड़ रुपये की 9.6 लाख मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी हैं। बीएसएफ सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि एक पिकअप वाहन (एमजेड-01एई-8791) को खुफिया सूचना के आधार पर बीते गुरुवार की देर शाम को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से नशीली मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गयी। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। एनसीबी तीनों को आज अदालत में पेश करेगी। अधिकारियों ने बताया कि…
Author: shivam kumar
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा को अपनी 30 अगस्त से पांच दिवसीय चीन यात्रा के बारे में जानकारी दी और विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा से नेपाल को लाभ होगा। ओली ने कहा कि नेपाल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में अपनी भागीदारी लगातार बढ़ा रहा है, जो अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन है। उन्होंने कहा कि सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का अन्य मित्र राष्ट्रों के नेताओं के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री हान झेंग से मुलाकात होने…
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी-4’ में नज़र आने वाले हैं। ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी हमेशा से ही दमदार एक्शन और स्टंट्स के लिए जानी जाती रही है और अब चौथे पार्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान ए. हर्ष ने संभाली है, जो कन्नड़ सिनेमा में अपनी फिल्मों ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ के लिए खास पहचान रखते हैं। फिल्म को लेकर फैन्स की बेसब्री तब और बढ़ गई जब मेकर्स ने हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया। सामने आए पोस्टर में टाइगर…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर घरेलू एवं वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए जल्द ही कई कदम उठाएगी। सरकार उद्योग जगत को एकतरफा कार्रवाई से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री गोयल ने यहां भारत बिल्डकॉन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उद्योग जगत को कुछ देशों की एकतरफा कार्रवाइयों से उत्पन्न अनावश्यक तनाव या कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। गोयल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उन क्षेत्रों…
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अब वे आईएमएफ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्मिक मंत्रालय की ओर से 28 अगस्त को जारी एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अर्थशास्त्री और आरबीआई के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पद पर नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए…
भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भागलपुर के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार समेत कई वरीय पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने समीक्षा भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी अधिकारी कृषि भवन और नगर निगम मतदान केंद्र पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि अधिकांश…
रांची। झारखंड शराब घोटाला केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के छह लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिन लोगों को समन किया है, उनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले अरविंद सिंह, नवीन केडिया, अरुणपति त्रिपाठी, भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, रायपुर के विकास अग्रवाल और विलासपुर के राजेंद्र जायसवाल का नाम शामिल हैं। सभी लोगों को एक और दो सितंबर को एसीबी कार्यालय आकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय…
रांची। झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारस अस्पताल में भर्ती के दौरान मंत्री हसन की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रही और वे आज स्वंय पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी रहेगा। उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव…
नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी निरंतरता का लोहा मनवाया। गुरुवार को ज्यूरिख में खेले गए डायमंड लीग फाइनल 2025 में उन्होंने 85.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस तरह नीरज ने 2021 से अब तक खेले गए हर इवेंट में टॉप-2 में फिनिश करने का सिलसिला कायम रखा है। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब जीता। यह नीरज का लगातार 26वां टूर्नामेंट है, जिसमें उन्होंने पहले या दूसरे स्थान पर फिनिश किया है। यह सिलसिला जून 2021 में फिनलैंड…
नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी को नई दिशा देने के लिए बड़े प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत की। हॉकी इंडिया ने इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करते हुए हर स्तर पर खेल में अधिक पारदर्शिता, पहुंच और व्यावसायिकता लाने के लिए डिज़ाइन किए गए भविष्यवादी, एथलीट-केंद्रित ई-सुधारों की एक श्रृंखला पर प्रकाश डालते हुए सुशासन और भारतीय हॉकी के विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रमुख पहलों में खिलाड़ियों के लिए डिजिटल पहचान पत्र जारी करना, पंजीकरण…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने कहर मचाया है। रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में कई लोगों के फंसे एवं लापता होने की जानकारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्य के प्रभावी संचालन के लिए निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से नुकसान बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह से लगातार बारिश के चलते देर रात चमोली जिले के देवाल तहसील के गांव मोपाटा में अतिवृष्टि के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। बाढ़ के साथ आए मलबे में मोपाटा गांव के तारा…
