रांची। भाजपा को मिल रही जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा रहा है और आजादी के 77 वर्ष बाद बाद पहली बार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस जन्मभूमि में कमल फूल, पद्मफूल की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की जनता ने अद्भुत जनादेश दिया है और पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने परिश्रम से इस अहंकारी ममता दीदी की सरकार को उखाड़ फेंका है। आज सही मायने में…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई। -बंगाल, तमिलनाडु, केरल में ढहे सत्ता के किले, असम में हिमंता नहीं हिले कोलकाता/गुवहाटी/तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/ पुडुचेरी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई हो गयी। भाजपा वहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 2011 से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। वहीं, असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत हुई है। राज्य में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी हुई है, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और…
पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। सोमवार को यह तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय से जारी कथित विकासहीनता के बाद अब पश्चिम बंगाल बदलाव की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जंगलमहल क्षेत्र की जनता ने इस बार परिवर्तन के पक्ष में संकेत दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अत्यधिक…
सीवान। जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर पर एक साथ दबिश दी। सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक सघन तलाशी ली गई। छापेमारी के बाद डीआईजी नीलेश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि सीवान के भूमाफिया अब शहर छोड़ दें,…
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे। लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने…
चतरा। उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती तथा कारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के वार्ड,…
दुमका। दुमका स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में 1 वर्ष की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत ने सुनाया। मामला वर्ष 2010 का है, जब सूखा संकट को लेकर देवघर समाहरणालय का घेराव किया गया था। देवघर नगर थाना कांड संख्या 363/2010 के तहत यह केस दर्ज हुआ था। आंदोलन और गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार उस समय प्रदीप यादव समेत रणधीर सिंह और 14 अन्य कार्यकतार्ओं को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप था कि झाविमो…
धनबाद। धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार के सदस्य टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही टेम्पो जेलगोरा के पास…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 10 मई तक बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान राज्य में सबसे…
पश्चिमी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकतार्ओं के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित नोवामुंडी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दशार्ता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों और एसआईआर (विशेष गहन…
देवघर। आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर परिसदन में देवघर और दुमका के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करना रहा। मंत्री ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे…
