रांची। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि सरकार का प्रयास है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड केवल परियोजनाओं तक सीमित न रहकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और ग्रामीण विकास में लोगों के जीवन को सीधे छू सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सीएसआर फंड का लाभ सीधे तौर पर आमजनों को मिले। मंत्री शनिवार को रांची में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अस्पताल निर्माण, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और किसानों के लिए नई सुविधाओं जैसी कई पहल की गई हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में पीने…
Author: shivam kumar
झारसुगुड़ा (ओडिशा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास 4जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक मौजूद है। प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा से बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लगभग 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल टावरों को आज राष्ट्र…
अररिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंचे और फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में पूर्णिया,कोशी और भागलपुर प्रमंडल के दस संगठनात्मक जिलों के 49 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सैनिक कार्यकर्ता के रूप में संबोधित किया और कहा कि सभी दल नेताओं के आधार पर चुनाव जीतते हैं और भाजपा में चुनाव जीताने का कार्य कार्यकर्ताओं में होता है। अमित शाह ने कहा कि बाबा सुन्दरनाथ,मां पूरण देवी,कर्पूरी ठाकुर,जगजीवन राम,जयप्रकाश नारायण,फणीश्वरनाथ रेणु,सतीनाथ भादुड़ी, विनोबा भावे को स्मरण कर नमन करते हुए कहा कि 2020…
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को विजयवाड़ा में भारत संचार निगम (बीएसएनएल) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 4जी सेवाओं का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने दूरसंचार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क के उद्घाटन अवसर पर सिर्फ़ रोज़गार के बजाय उत्पाद निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की पहल की सराहना की, पेटेंट पर ज़ोर दिया और 2047 तक भारत के वैश्विक नेतृत्व में उभरने की भविष्यवाणी की। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू…
नई दिल्ली। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य मुस्लिम संगठनों ने वक्फ कानून में संशोधनों के खिलाफ तीन अक्टूबर को एक व्यापक आंदलोन करने की घोषणा की है। इस घोषणा पर चिंता जाहिर करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने हिन्दू समाज को इस तरह के आंदोलन के बीच सतर्क और सावधान रहने का आह्वान किया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि तीन अक्टूबर को मुस्लिम संगठनों ने देश के मुसलमानों से अपनी दुकानें और संस्थानों को बंद रखने के लिए कहा है। इसे सोशल मीडिया पर भारत बंद…
रांची। लेह-लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली आवाजों को दबाने की चाल पर पूरे देश की नजर है। वांगचुक लंबे समय से लद्दाख की पहचान, जमीन और भाषा-संस्कृति की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी आंदोलन के तहत उन्होंने हाल ही में अनशन भी किया था। लेकिन 24 सितंबर को लद्दाख क्षेत्र में हिंसा भड़कने के बाद प्रशासन ने उन्हें…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।
रांची। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने, शहर की सुरक्षा और सद्भाव बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव…
धनबाद। मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के समीप गोपाल रेड्डी की कार पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके कार के अगले हिस्से में लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे को छेद कर उनकी जांघ में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद गोपाल रेड्डी को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गोपाल रेड्डी मुनीडीह काली मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। पूजा कर वे मंदिर से बाहर…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत अड्डी बंग्ला रोड स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने स्पेशल ब्रांच के कंप्यूटर ऑपरेटर के घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी की पत्नी संजू कुमारी ने बताया कि बीती रात उनके बच्चों ने लूडो खेलने की जिद की। इस पर वे और उनके पति बच्चों के कमरे में लुडो खेलने चले गए। इधर लुडो खेलते हुए कब उनलोगों को नींद आ गई, उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने…
रांची। झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के बाद यह बताया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर कंपनियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। 28 सितंबर को रविवार होने के कारण कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। 29 सितंबर को सप्तमी के दिन पहली पाली (फर्स्ट हाफ) में कूरियर सेवाएं खुली…