नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 530 अंक की…
Author: shivam kumar
पटना। मिथिलांचल की पावन भूमि मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी का पुनौरा धाम में आज ( 8 अगस्त) भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देशभर से आए संत-महात्मा, गणमान्य अतिथि और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले के एक व्यस्त बाजार में गुरुवार को एक पुलिस वाहन पर बम विस्फोट किया गया, जिसमें कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों सहित 14 अन्य घायल हो गए। अभी तक किसी ने भी बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में पुलिस वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मृतकों में राहगीर और दुकानदार हैं। यह विस्फोट वाना बाजार में मुख्य टैक्सी स्टैंड के पास भीड़भाड़ वाले समय…
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें मुस्तैदी के साथ लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार घटना की अपडेट ले रहे हैं और केंद्र…
रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। शुक्रवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है। कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर…
गिरिडीह। डुमरी – गिरिडीह मुख्य मार्ग के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह का रहने वाले है और सुबह में गिरिडीह स्टेडियम से लौट रहे थे तभी डुमरी की ओर से आ रहे ओवरलोड 12 चक्का ट्रक ने पीछे से कुर्बान अंसारी ( 22 ) की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुर्बान पुलिस सेवा में…
रांची। श्री राणी सती मंडल रांची का 44वां वार्षिकोत्सव 17 अगस्त को मारवाड़ी भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। संस्था के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जिसके संयोजक पंकज शर्मा (सोनू) और सह संयोजक प्रतीक अग्रवाल हैं। मंत्री अरविंद मंगल ने बताया कि यह महोत्सव वातानुकूलित मल्टीपर्पस हॉल में होगा। मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि कोलकाता से मंगल पाठवाचक और भजन गायक सौरभ-केशव मधुकर की भव्य प्रस्तुत्ति होगी, जिसमें भजनों की गंगा…
बरवाडीह। बरवाडीह के अंचलाधिकारी रहे एवं वर्तमान में सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी दुमका का शुक्रवार को एक सादे समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में वहां मौजूद लोगों ने अंचलाधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मेरी कार्यशैली जनहित की रही है। इससे किसी को कष्ट हो सकता है। लेकिन मैने सदैव जनहित को ध्यान में रखकर कार्य किया। आप सभी का और राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा,स्थानीय लोगो पत्रकरो का भरपूर सहयोग मिला। मनोज कुमार ने कहा कि स्थानांतरण शासन की प्रक्रिया है। कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी…
बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए अंचलाधिकारी लवकेश सिंह शुक्रवार को योगदान दिया।लवकेश सिंह ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार से पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के उपरांत अंचल और प्रखंड के कर्मियों ने बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज व निवर्तमान अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व नए अंचलाधिकारी का स्वागत किया गया। पत्रकारों से रूबरू लवकेश सिंह ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार अपने दायित्व का अनुपालन करेंगे। राजस्व संबंधित मामलों में लोगों को कम से कम परेशानी हो इसका प्रयास करेंगे। समय पर लोगों का काम हो इस तरह की कार्यशैली विकसित…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर मिलीभगत से वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों की मिलीभगत से देश के लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इससे चुनावों के नतीजों में हेरफेर हुआ है। राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट और महादेवपुरा विधानसभा सीट के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर आरोप लगाया कि…
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पिछले तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके बाद भाजपा से लेकर कांग्रेस के विधायकों ने इस तरह के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने पंडित प्रदीप मिश्रा को रुद्राक्ष वितरण बंद करने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने सरकार से पंडित प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कुबेरेश्वर धाम आए लोगों की मौतों को लेकर न्यायिक जांच कराने की बात…
