बरवाडीह। छिपादोहर डाक घर शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना या सरकारी अवकाश के दोपहर एक तक बंद रहा। निर्धारित समय से पहले डाकघर बंद होने के कारण सरकारी कार्यों से जुड़े व्यक्तियों सहित आम नागरिकों को जरूरी डाक सेवाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस अचानक हुई बंदी को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी गई। कई लोग आधार अपडेट, डाक सेवाएं, बैंकिंग सुविधा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए डाक घर पहुंचे , लेकिन ताले लगे देख वे निराश लौट गए।इस संबंध में पूछे जाने पर डाक घर के पीआई बादल कुमार ने बताया कि डाक घर…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन का पर्व जहां बहन और भाई के स्नेह का प्रतीक है, वहीं जमशेदपुर प्रखंड के कालियाबेड़ा और बाहर दाढ़ी गांव में इसे शनिवार को एक अलग ही अंदाज में मनाया गया। यहां मेराकी संस्था और ग्रामीण महिलाओं ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण को रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व से जोड़ते हुए लोगों को प्रकृति के महत्व का संदेश देती है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मेराकी संस्था की सचिव रीता पात्रों ने कहा, “जंगल बचेगा तो हम बचेंगे, इसलिए हमने पेड़ों पर राखी बांधकर यह…
रांची। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। वह पिछले सात साल से हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। निचली अदालत और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी। पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या के आरोप में थे जेल में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने संजीव सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, जहां पिछले दो चुनावों में कुल 80,680 मतदान केंद्र थे, वहीं 2026 के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 94 हजार से अधिक हो जाएगी। यह करीब 16.50 प्रतिशत की वृद्धि है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, अब किसी भी केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक नहीं होगी। इसी वजह से अतिरिक्त केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस संबंध…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष 9 अगस्त को महिला चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भूमिका को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि सीबीआई निदेशक ने स्वयं मामले से हाथ खींचने की बात कही है। दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के निदेशक से मिलने के बाद कोलकाता लौटे पीड़िता के पिता ने बताया कि वे दिल्ली गए थे, जहां सीबीआई निदेशक से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, “सीबीआई निदेशक खुद कह रहे हैं कि इस मामले को छोड़ देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने…
तेल अवीव। इजराइल में सुरक्षा मंत्रिमंडल की कई घंटे तक चली बैठक के दौरान देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए । सुरक्षा मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गाजा पर पूर्ण कब्जे के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है। यह बैठक देररात खत्म हुई। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि बैठक में गाजा पर पूर्ण कब्जे को मंजूरी दी गई। सीएनएन चैनल के अनुसार, गाजा में हमास की कैद में रह रहे 50 बंधकों में से कुछ के परिवारों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर सरकार से इस योजना को वापस लेने की गुहार लगाई। बंधक और…
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द ही आमने-सामने की बैठक के लिए दोनों देश सहमत हो गए हैं। पुतिन ने संयुक्त अरब अमीरात में इस शिखर सम्मेलन के आयोजन का संकेत दिया है। 2021 के बाद राष्ट्रपति पुतिन के साथ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की आमने-सामने यह पहली बैठक होगी जब पुतिन ने यूक्रेन सीमा के पास सैन्य जमावड़े को लेकर जिनेवा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। दी मॉस्को टाइम्स के मुताबिक क्रेमलिन के अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा है कि व्लादिमीर पुतिन और…
काठमांडू। नेपाली युवकों को भारत के नौकरी का झांसा देकर ले जाने तथा उनकी किडनी निकल कर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया किया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस संगठित और सीमा पार मानव अंग तस्करी अपराध में नेपाल के तीन व्यक्तियों की संलिप्तता थी जो कि काभ्रेपलाञ्चोक और नुवाकोट जिले के रहने वाला बताया गया है। नेपाल पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में 35 वर्षीय राजकुमार परियार (जिसे कुमार के नाम से जाना जाता है),…
नई दिल्ली। प्राइवेट जेट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी फ्लाईएसबीएस एविएशन के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 225 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 427.50 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर उछल कर 448.85 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 200 रुपये से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये से लेकर 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,010 रुपये से लेकर 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट…
