रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी। इस बीच सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक पोस्ट साझा किया है। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है और हर कदम…
Author: shivam kumar
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह 750 करोड़ रूपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े आरोपितों के रांची, कोलकाता और मुंबई के कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर एक फ्लैट के अलावा अन्य पांच जगहों पर यह छापेमारी की गई। ईडी की टीमें जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रही है। गुरुवार सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से ईडी की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए निकली। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने 750 करोड़ रुपये…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोर बस्ती के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में कमरा गांव निवासी लालू और दूसरे का नाम बुधवा गांव ब्राईबुरू निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर मजदूरों को लेकर बिरहोर बस्ती के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे ट्रैक्टर…
रांची। पत्रकारिता के सशक्त आधार स्तंभ और विशेष रूप से झारखंड की पत्रकारिता को एक नयी दिशा और दशा देने के साथ ही अपनी हर एक लेखनी में आम जनता की भावनाओं, आकांक्षाओं और जरूरतों को खूबसूरती के साथ पिरोकर दुनिया के सामने रखनेवाले स्व. हरिनारायण सिंह को समर्पित शोक एवं सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 7 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार को अपराह्न 3:30 बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित मान्या पैलेस में आयोजित किया गया है। स्व. हरिनारायण सिंह, जिन्होंने पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांतों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया। साथ ही अपने प्रयोग की रणनीति के तहत…
विशेष अपने खून-पसीने से लिखी झारखंड आंदोलन की बेमिसाल कहानी इसलिए शिबू सोरेन को झारखंड का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है झारखंड की सियासत में उनकी कमी को भावी पीढ़ियां महसूस करेंगी भारत के राजनीतिक इतिहास में झारखंड आंदोलन दरअसल आदिवासी पहचान की वह कहानी है, जिसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने खून-पसीने से लिखा। 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने बचपन में साहूकारों की लूट देखी, खनन कंपनियों का लालच देखा। 10 बार सांसद, तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री और उससे भी बढ़ कर उन्होंने तीर-कमान से नहीं, बल्कि संघर्ष…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। यह मामला उत्तरी दिल्ली के एक थाने का है, जहां पर तैनात एसआई विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार न करने और उसे अग्रिम जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 5 अगस्त को एसआई विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू…
-मुख्यमंत्री बोले, प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पित-चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में और तेजी लाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त की और उन्हें…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री धामी, धराली बाजार,…
रांची। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएलएफआई) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया है। केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया। जैसे ही…
पटना। बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च…
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सत्यपाल मलिक दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। उप सभापति हरिवंश नारायण ने राज्यसभा में दिवंगत सदस्य के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश से 2 बार संसद के उच्च सदन के सदस्य बने। पहली बार वे 1982 में सदन के सदस्य बने। इसके बाद वे वर्ष में 1989 में सदन के सदस्य…
