Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत दो सशस्त्र समूहों बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) पाकिस्तान के सैन्य कर्मियों, आपूर्ति काफिलों और संसाधन परिवहन वाहनों को निशाना बनाकर किए गए पांच से अधिक हमलों की जिम्मेदारी ली है। यह हमले जमुरान, धादर और मस्तुंग जिलों में किए गए। लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना के कई वाहनों को फूंक दिया। द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, बीएलए प्रवक्ता जीयंद बलूच ने सोमवार को जारी बयान में दावा किया कि समूह के लड़ाकों ने जमुरान, धादर और मस्तुंग जिलों में सैन्य चौकियों, आपूर्ति वाहनों और खनिज परिवहन ट्रकों…

Read More

नई दिल्ली। हाई क्वालिटी के टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 180 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ इसकी लिस्टिंग 144 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये शेयर उछल कर 151.20 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में अपर सर्किट लगने के बावजूद…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,510 रुपये से 1,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर एक बार फिर एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,410 रुपये से लेकर 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 92,960 रुपये से लेकर 93,110 रुपये…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ने लगा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट भी बढ़ती चली गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.45 प्रतिशत और निफ्टी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, जियो…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स करीब 600 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज 10.30 बजे मत्रिपरिषद की अह्म बैठक होने वाली है। मंत्रिमंडल सचिवालय में आयोजित होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी और इन पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। इनमें शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करना, रसोइया, रात्रि प्रहरी, और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को शिक्षक भर्ती में बिहार के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स‘ पर पोस्ट कर बताया कि…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी टैरिफ के सात अगस्त को प्रभावी होने से पहले दक्षिण कोरिया, यूरीपय संघ और जापान ने महत्वपूर्ण घोषणा कर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के कोपभाजन का शिकार बनने से बचने की कोशिश की है। दक्षिण कोरिया ने अपने समझौते में कम टैरिफ दर सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करने और 100 अरब डॉलर की तरलीकृत प्राकृतिक गैस खरीदने पर सहमति जताई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में यह जानकारी दी गई है। साथ ही यूरोपीय संघ ने संकेत दिया कि वह 750 अरब डॉलर की अमेरिकी ऊर्जा खरीदेगा और उसकी कंपनियां…

Read More

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है। आज से इसकी शुरुआत हुई है और इसकी अंतिम तिथि 19 अगस्त है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए छात्र को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार नंबर, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज़ देने होंगे। बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के रेगुलर और प्राइवेट (स्वतंत्र) छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रजिस्ट्रेशन स्कूलों के माध्यम से किया जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी के पास आधार संख्या नहीं है…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता की अंतिम यात्रा से पहले उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं। मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था।…

Read More

रांची। झारखंड में बारिश बंद होते हैं बढी गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है। राजधानी रांची में मंगलवार को 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा जिले में तापमान 33.5 डिग्री एवं चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में तापमान 32.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 29 डिग्री तथा रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे और उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। संसद के मॉनसून सत्र में बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9:30 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक को…

Read More