Author: shivam kumar

पटना। बिहार में 10 अगस्त से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित कर दी गयी है। इस यात्रा को दो चरण में सासाराम से शुरू होकर विभिन्न जिलों से होकर पटना पहुंचना था, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश मतदाता अधिकार यात्रा टल गई है। अब 15 अगस्त के बाद इस यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा के स्थगित होने की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दी गई है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बाद में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने हेमंत को गले लगा लिया। दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। खरगे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरू’ शिबू सोरेन का निधन नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। गुरूजी ने 81 वर्ष की आयु में अंतिम सांसें ली।झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरन ने सोमवार को उनकी मृत्यु की जानकारी दी। देशभर में ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ के नाम से पहचान बनाने वाले शिबू सोरेन एक संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे। शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में एकीकृत बिहार में 11 जनवरी 1944 को हुआ था। वे संथाल…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शिबू सोरेन को केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के दलित और आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा बताया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के साथ अपने निजी संबंधाें काे साझा करते हुए लालू यादव ने कहा कि यह उनके लिए और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। लालू यादव ने कहा…

Read More

तामुलपुर (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए उन्हें “भारत विरोधी” बताया और आरोप लगाया कि उनकी सोच भारतीय मूल्यों की बजाय पाकिस्तान और बांग्लादेश की मानसिकता से मेल खाती है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के तामुलपुर में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “राहुल गांधी भारत के हिंदुओं और मुसलमानों के साथ नहीं हैं। वह भारत के साथ नहीं हैं।” यह बयान उस वक्त आया जब भाजपा ‘बीजेपी फार प्रोग्रेसिव बीटीआर’ नामक अभियान के तहत बीटीआर क्षेत्र के चारों जिलों…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने शोक संदेश में कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। वे जनजातीय अस्मिता और अधिकार के सशक्त स्वर थे। राजनीतिक और सामाजिक जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन पर झारखंड के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राज्य और विशेष रूप से आदिवासी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जाना केवल झारखंड की राजनीति के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरी क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज और गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोकसभा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर उपायुक्त समेत जिला के पदाधिकारीगण, सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सोमवार को इसकी घोषणा की। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही आज सुबह 11.07 बजे शुरू हुई। कार्रवाई शुरू होते ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और फिर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुजी (शिबू सोरेन) के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गुरूजी का निधन हम सभी राज्यवासियों के लिए बेहद दुःखद है। गुरुजी झारखंड के पुरोधा थे। उन्होंने हमेशा वंचितों,…

Read More

हेमंत सोरेन बोले – ‘आज मैं शून्य हो गया…’ दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित रांची (आजाद सिपाही)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेत का निपन हो गया है। ये 81 साल के थे। दिशोग गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन पिछले डेट लहीने से अस्पताल में सती थे। न्यूरोलॉजी, कायोलजी और नेफ्रोलॉजी के द्वॉर के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर सी थी। शिबू सोरेन के निधन…

Read More