Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को जमशेदपुर के अधिवक्ता समुदाय ने गहरा शोक प्रकट किया। इस अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्यू बार बिल्डिंग में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि आदिवासियों की अस्मिता और झारखंड की आत्मा खामोश हो गई है। शिबू सोरेन ने झारखंड को सूदखोरों के शोषण से मुक्ति दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई और आदिवासी…

Read More

रामगढ़। कटिया ग्रिड से पीवीयूएनएल की ट्रांसमिशन लाइन का सफलतापूर्वक रीचार्ज किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी ट्रांसमिशन जोन, हजारीबाग के महाप्रबंधक राजलाल पासवान ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 24 घंटे तक लाइन पर लोड रखा जाएगा। उसके बाद पीवीयूएनएल के निर्देशानुसार लोड डालकर सिस्टम को व्यवस्थित किया जाएगा। यह कदम यूनिट-1 के सफल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल, सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (ओएंडएम) मनीष क्षेत्रपाल, जीएम (प्रोजेक्ट) विष्णु दत्त दास, जीएम (टीएस) संगीता दास, जीएम (एसएलडीसी) अरुण कुमार, जीएम (ट्रांसमिशन,…

Read More

खूंटी। भगवान भोलनाथ के सबसे प्रिय और पवित्र सावन महीने की अंतिम सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए हजारों भक्तों का सैलाब उमड पड़ा। रात से ही तजना नदी पर स्नान करने और वहां का पवित्र जल लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात भर पूरा क्षेत्र बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। जलार्पण के लिए मंदिर परिसर में आधी रात के बाद ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थी। लोगों को घंटों कतार में लग कर अपनी बारी को इंतजार…

Read More

रांची। बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह हम लोगों के बीच नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती थे। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब उनका निधन हो गया। शाम चार बजे कोकर स्थित आवास से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरमू मुक्तिधाम ले जाया जायेगा।

Read More

इटावा। जनपद में ग्यारह माह पूर्व रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज हत्याकांड मामले में न्यायालय ने हत्यारोपी को आजीवन कारावास और पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड से रेलवे स्टेशन के पास दहशत फैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 31 अगस्त 2024 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन बाजार Uमें दिनदहाड़े एक रामाकांती देवी के पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकद 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान की चोरी कर ली। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत टीवीएस शोरूम के पास स्थित पार्किंग में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो कारों को निशाना बनाया। गोलमुरी निवासी प्रशांत सुमन और सोनारी निवासी मेघा अपनी-अपनी कारों से शॉपिंग के लिए साकची पहुंचे थे। दोनों ने अपनी कारें पार्किंग में पास-पास खड़ी की थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दोनों कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर रखे नकद रुपये, कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती…

Read More

लंदन। भारत के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवल टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट के साथ हुई ज़ुबानी जंग को हल्के-फुल्के मजाक के रूप में बताया है, हालांकि यह भी कहा कि रूट ने जो प्रतिक्रिया दी, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। दरअसल आमतौर पर शांत रहने वाले रूट इस बार प्रसिद्ध की एक टिप्पणी पर भड़क उठे और पलटकर तीखी प्रतिक्रिया दी। मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम भारत के पहली पारी के 224 रनों के जवाब में 129/2 पर मज़बूत स्थिति में थी, तब रूट बल्लेबाज़ी करने उतरे। इसी दौरान प्रसिद्ध…

Read More

रियो डी जनेरियो। ब्राज़ील के पूर्व अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर डेविड लुइज़ ने ब्राज़ीलियन सेरी-ए क्लब फोर्टालेज़ा से नाता तोड़ लिया है। क्लब के साथ उनका अनुबंध केवल सात महीने ही चला और दोनों पक्षों की आपसी सहमति से अनुबंध समाप्त कर दिया गया। 38 वर्षीय डेविड लुइज़ ने शुक्रवार को अपने साथियों और क्लब स्टाफ से विदाई ली। ग्लोबो एस्पोर्टे की रिपोर्ट के अनुसार, वह अब साइप्रस के शीर्ष क्लब पाफोस एफसी के साथ तीन साल के अनुबंध के लिए सिद्धांततः सहमत हो गए हैं। लुइज़ ने जनवरी में फोर्टालेज़ा में फ्री ट्रांसफर के ज़रिए शामिल होने के बाद से सभी…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार को देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए और यह जिम्मेदारी हर भारतीय को निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 51वीं बार पहुंचे और 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की।…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लगातार दूसरे दिन शनिवार को चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें 2014 से ही भारत की चुनाव प्रणाली पर संदेह रहा है और हाल के वर्षों में हुए कुछ चुनाव परिणामों ने इस शक को और गहरा किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां के विज्ञान भवन में आयोजित कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन’ में कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र और मध्य…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। मधुरेन्द्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 31 वर्षीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया। समारोह में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अविनाश डी सकुंडे व यूरोपीय संघ के प्रमुख डॉ इवान गैसीना ने संयुक्त रूप से उन्हे प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र के साथ मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Read More