Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा के सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली पर टिप्पणी को उनकी अपरिपक्व राजनीति का प्रतीक बताया है। ठाकुर ने उनसे जेटली परिवार और देश से माफी मांगने की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस में बस एक यही सच है कि उनकी हर बात झूठ है। दिन, सप्ताह, महीने, साल बीतते गये बस राहुल गांधी में एक ही चीज है जो उनके अंदर बनी हुई है। कोई परिवर्तन नहीं, ना होने की कोई उम्मीद। हर…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज कहा कि अंगदान जीवन का कीमती उपहार है और यह एक परोपकारी, समतावादी और अनिवार्य रूप से नैतिक कार्य है, लेकिन लोगों में जागरुकता की कमी के कारण आज अंग प्रत्यारोपण के लिए जरुरतमंद लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक आदमी आठ लोगों के जीवन को बचा सकता है। इसलिए इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। जेपी नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय अंबेडकर सेंटर में राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन द्वारा आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर ‘अंगदान- जीवन संजीवनी…

Read More

‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तभी से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक ओर फिल्म की कमाई का जलवा दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही ‘सैयारा’ ने अपने रिलीज के 15वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि इसका जादू अभी थमा नहीं है। ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के 15 दिन बाद भी फिल्म को…

Read More

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 1 अगस्त को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, उसी दिन करण जौहर की ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में पहुंची और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ‘सन ऑफ सरदार’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर काफी बज़ था, लेकिन शुरुआती कमाई उम्मीद से…

Read More

-राजद का भ्रम और डर दोनों बार-बार बोगस साबित हो रहा है : सम्राट चौधरी पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उनके इस दावे का चुनाव आयोग ने खंडन किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब हम चुनाव कैसे लड़ेंगे? तेजस्वी ने यह आरोप भी लगाया कि जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब से कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई। तेजस्वी ने कहा कि राजनीतिक दलों को सूचित किए बिना ही नाम हटाने जैसे फैसले लिए…

Read More

अररिया। मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज शाखा की ओर से सेवा कार्य के तहत आगामी 10 अगस्त से दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर गोरधन दास अरुण कुमार गोलछा ट्रस्ट फारबिसगंज तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति,रांची के सहयोग से आयोजित होगा।मारवाड़ी युवा मंच के स्थानीय शाखा के अध्यक्ष गौरव जैन ने शनिवार को बताया कि इस शिविर में शारीरिक रूप से अक्षम ज़रूरतमंद व्यक्तियों को बिना किसी शुल्क के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।साथ ही आवश्यकता अनुसार बैसाखी भी वितरित की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष आयोजित इस प्रकार के…

Read More

विशेष मालेगांव ब्लास्ट मामले में फैसले से फिर कायम हुई सनातन की श्रेष्ठता बड़ा सवाल: क्या हिंदू होना ही साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और मेजर उपाध्याय का दोष नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपी बरी कर दिये गये हैं। अपने फैसले में स्पेशल एनआइए कोर्ट ने कहा है कि कोई भी सबूत विश्वसनीय नहीं है। अदालत ने अभिनव भारत संस्था को भी मालेगांव ब्लास्ट के आरोपों से बरी कर दिया। ये सिर्फ प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल प्रसाद पुरोहित के लिए ही राहत की बात नहीं है, बल्कि…

Read More

रांची। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से शनिवार को राजभवन के समीप एकदिवसीय धरना दिया गया। मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह पहली बार है जब राजनीतिक दलों से आगे बढ़कर अनुसूचित जाति समाज के सभी लोग एक मंच के नीचे पहुंचे हैं। इसका मतलब है कि आज भी राज्य में अनुसूचित जाति के लोगों को दबाया जा रहा है। और समुदाय को मिलने वाले हक–अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना हो चुकी है। लेकिन वर्तमान सरकार ने पिछले छह…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस परिसर में पीजी केमिस्ट्री विभाग में शनिवार को नेशनल केमिस्ट्री डे मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति रांची विश्वविद्यालय डॉ डीके सिंह थे। नेशनल केमिस्ट्री डे भारतीय रसायन शास्त्र के पितामह आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती पर दो अगस्त को मनायी जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएफए विभाग के छात्रों की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रगान और कुलगीत के बाद द्वीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह ने इस आयोजन के लिये पीजी केमिस्ट्री विभाग हेड के डॉ एके डेल्टाह, डॉ स्मृति सिंह और सभी…

Read More

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अनियमितताओं को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने डुमरी के विधायक जयराम महतो को शनिवार को ज्ञापन सौंपते हुए आयोग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन जेपीएससी अब तक केवल सात बार ही नियमित परीक्षा आयोजित कर सका है। इससे झारखंड के लाखों छात्र बेरोजगारी, आयु सीमा पार होने और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मांग की है कि जेपीएससी की परीक्षाएं हर साल नियमित रूप से…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में शुक्रवार को हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाने के साथ अगले ४८ घंटों के लिए पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी फ्लैग मार्च किया है। इसके साथ पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है और आज यवत पूरी तरह से बंद है। पुलिस ने शनिवार को यवत के सहकार नगर, इंदिरा नगर, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद तक लांग मार्च किया और…

Read More