पटना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एकदिवसीय दौरे पर शनिवार काे बिहार पहुंचे हैं। वह यहां बिहार किसान उत्सव दिवस में शामिल होंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया। एयरपाेर्ट पर पत्रकाराें से बात करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि किसान उत्सव दिवस पर मैं बिहार के किसानों के दर्शन करूंगा। उन्होंने कहा कि जब मैं बिहार…
Author: shivam kumar
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल के जंगलों में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी जारी रही। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया। एक्स पर एक पोस्ट में सेना की चिनार कॉर्प्स ने शनिवार सुबह लिखा कि रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित गोलीबारी से जवाब दिया और संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी कड़ी कर दी। पोस्ट में पुष्टि की गई कि सुरक्षा बलों ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से आज सुबह करीब साढ़े दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत वरिष्ठ भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री आज वाराणसी से देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि भेजेंगे। इसके साथ ही 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं…
काठमांडू। नेपाल और भारत के बीच हुए समझौते के तहत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भारत के बिहार राज्य के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज तक पहले बनाए जा चुके पेट्रोलियम पाइपलाइन के काम को अब चितवन जिला के लोथर तक विस्तार किया जा रहा है। ईंधन की सहज आपूर्ति और ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे में भारी कटौती लाने के लिए भारत सरकार की तरफ से नेपाल में अंतर्देशीय पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। पाइपलाइन के विस्तार के साथ-साथ तीन महीने की भंडारण वाले एक पेट्रोलियम…
समस्तीपुर। बिहार सरकार के मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया ।उनके द्वारा जिन योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया उनमें प्रमुख रूप से वीर सिंहपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में पक्की सड़क से ब्रह्म स्थान जाने वाली सड़क में वॉटरवेज बांध तक पीसीसी कार्य, कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के झहुरी ग्राम वार्ड 13 में पक्की सड़क से कुर्मी टाल होते हुए वाला जी नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के गेट तक पीसीसी कार्य ,कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के झुहरी ग्राम में वार्ड नंबर 13 में…
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात ने नव नियुक्त सिपाहियों के लिए स्मार्ट पाठशाला का उद्घाटन किये है। जिसमें सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया जायेगा। स्मार्ट पाठशाला में 552 नए भर्ती सिपाहियों के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा होगी। पूरी तरह से वातानुकूलित कमरे में विशेष तौर पर आधुनिक तरीके से पुलिसिंग करने का गुर सिखाए जाएंगे। प्रोजेक्टर , डिजिटल बोर्ड आदि के माध्यम से सिपाहियों को नए तरीके के अपराध,मसलन भीड़ को नियंत्रित करना,साइबर अपराध , माॅब लिंचिंग सरीखे घटनाओं से कैसे निपटा जाए , इसकी विधि सिखाई जाएगी। एसपी ने बताया है कि बेहतर पुलिसिंग के लिए…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 44 लाख एक हजार 85 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण करने आ रहे हैं। कांवड़िए सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एसपी अजीत पीटर…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की…
रांची। हटिया कामगार यूनियन, एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एचईसी प्रबंधन पर कामगारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। लालदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आउटसोर्सिंग नीति को एचईसी में लागू करने के लिए मजदूरों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस नीति से मजदूरों के वेतन और सुविधाओं में कटौती की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। इस घटना में 27 लोग सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। साहिबगंज जिले के महाराजपुर गड़ाई दियारा क्षेत्र में 31 लोगों को ले जा रही नाव शनिवार को अचानक गंगा नदी में पलट गयी। इस घटना में एक व्यक्ति नदी में डूबने से मौत हो गयी, जबकि 27 लोग तैर कर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी…
पूर्वी सिंहभूम। शहर में मैथिल संस्कृति की सुगंध बिखेरते हुए सखीबहिनपा मैथिलानी समूह की ओर से मधु मास श्रावनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। साकची स्थित केनेलाईट होटल के प्रेक्षागृह में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भाग लिया और अपनी लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए सावन माह के रंग बिखेर दिए। शनिवार को आयोजित मधु मा09स श्रावनोत्सव में मैथिल परंपरा के अनुरूप गीत, नृत्य और पारंपरिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। सखीबहिनपा समूह की मुख्य संस्थापिका और अध्यक्ष आरती झा हैं, जो नेपाल के बीरगंज में निवास करती हैं, जबकि कार्यक्रम…
