रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को एटीआई में सत्ताधारी दलों की बैठक हुई। जिसमें सत्र के दौरान की रणनीति बनाई गई। बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत गठबंधन के सभी नेता एसआईआर का कड़ा विरोध करते दिखे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गठबंधन के सभी दल एसआईआर का विरोध करेंगे। ओबीसी आरक्षण और सरना धर्म कोड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की मौत के बाद भी उसे कथित रूप से वेंटिलेटर पर रखने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को इस मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर…
विशेष भारत के पास पहले से मौजूद है इस अनावश्यक बोझ से उबरने का उपाय दुनिया के सबसे बड़े बाजार में अपनी स्थिति कमजोर कर गये डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले का भारत को सटीक जवाब देने की है जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर ने 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो एक अगस्त से लागू होंगे। इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा, यह जानना जरूरी है। ट्रंप की एकतरफा घोषणा भारत पर दबाव बनाने की उनकी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट का संचालन एक वैध आधार केंद्र की आड़ में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में शेख मिराज हुसैन और अब्दुल कुद्दूस शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के भी आधार कार्ड बनाए हैं। दोनों को बीरभूम ज़िले में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने शुक्रवार सुबह बताया कि दोनों को गुरुवार को हिरासत में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बर्दवान सेंट्रल करेक्शनल होम में एक के बाद एक हो रही कैदियों की “अस्वाभाविक मौतों” को लेकर मानवाधिकार संगठन ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स’ (एपीडीआर) ने गंभीर चिंता जताई है और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। शुक्रवार सुबह एपीडीआर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बुधवार को बर्दवान जेल में एक युवक कैदी शुभब्रत दत्ता की मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि उसने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन परिवार और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला…
पोर्थकोल। महिला ओपन गोल्फ 2025 के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की लोटी वोड उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं, जबकि जापान की एरी ओकायामा और रियो ताकेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से बढ़त हासिल की। 21 वर्षीय वोड ने हाल ही में स्कॉटिश ओपन जीतकर प्रोफेशनल करियर की शानदार शुरुआत की थी और इसी कारण उन्हें साल के अंतिम मेजर टूर्नामेंट में फेवरेट माना जा रहा था। लेकिन दक्षिण वेल्स के तटीय मैदान पर उन्हें संघर्ष करना पड़ा और वे आखिरी होल में बर्डी लगाकर सिर्फ लेवल पार (72) का स्कोर ही बना सकीं। जापानी गोल्फरों…
हांगकांग। हांगकांग के काई टैक स्पोर्ट्स पार्क में गुरुवार को खेले गए एक दोस्ताना मुकाबले में टोटनहैम हॉटस्पर ने आर्सेनल को 1-0 से मात दी। मैच में आर्सेनल ने मार्टिन ओडेगार्ड, बुकायो साका, काई हैवर्ट्ज़ और डेक्लन राइस जैसे स्टार खिलाड़ियों को मैदान में उतारा, वहीं टोटनहैम की ओर से क्रिस्टियन रोमेरो, मिकी वैन डी वेन और मोहम्मद कुदुस जैसे प्रमुख खिलाड़ी खेले। मैच की शुरुआत में आर्सेनल ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन टोटनहैम ने धीरे-धीरे लय पकड़ते हुए जवाबी हमले किए। 28वें मिनट में विल्सन ओडोबर्ट बॉक्स में घुसे और उनका शॉट पोस्ट से टकरा गया। हाफ टाइम से…
– राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया नई दिल्ली। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने शुक्रवार को 47वें नौसेना उप प्रमुख (वीसीएनएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गनरी और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ संजय वात्स्यायन ने तीन दशकों से अधिक के अपने नौसैनिक करियर में विभिन्न प्रकार के कमांड, ऑपरेशनल और स्टाफ जिम्मेदारियां संभाली हैं। नौसेना उप प्रमुख…
– यूपी फुटवियर, लेदर व नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति के प्रारूप पर मुख्यमंत्री ने की बैठक-‘डिज़ाइन टू डिलीवरी’ मॉडल के साथ एकीकृत इकोसिस्टम विकसित करेगा उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने फुटवियर, लेदर और नॉन-लेदर विनिर्माण के क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एमएसएमई विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश को इस क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक कौशल, प्रशिक्षित श्रमबल, कच्चे माल की प्रचुरता और आगरा, कानपुर व उन्नाव…
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई कीमत आधी रात से लागू हो गई हैं। नई कीमत के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो गई है, जिसकी कीमत 1665.00 रुपये थी।ताजा कटौती से कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले बड़ी संख्या में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है। हालांकि ओएमसी ने आम उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी…
वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी स्थित संघीय सर्किट अपील न्यायालय के न्यायाधीशों ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के आपातकालीन शक्तियों के अभूतपूर्व उपयोग करते हुए अमेरिका के व्यापारिक साझेदार देशों पर व्यापक टैरिफ लगाने के अधिकार पर तीखे सवाल उठाए। कई न्यायाधीशों ने तो बार-बार इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि ट्रंप 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईपा) कानून का उपयोग करके टैरिफ को कैसे उचित ठहरा सकते हैं? अमेरिका ऑनलाइन अखबार ‘पॉलिटिको’ की खबर के अनुसार, न्यायाधीश जिम्मी रेयना ने कहा, “मेरी एक बड़ी चिंता यह है कि आईपी में टैरिफ शब्द का कहीं भी जिक्र…
