मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया, जो ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री तक पहुँचने या उसकी तलाश को अपराध घोषित करता है। इसके कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 5,000 रूबल (करीब 64 डॉलर) तक जुर्माने का प्रावधान है। यह कानून 1 सितंबर से लागू होगा। रूस की संसद के दोनों सदनों ने ऐसे विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत इंटरनेट पर चरमपंथी घोषित सामग्री की तलाश अपराध माना जाएगा।दी मॉस्को टाइम्स के मुताबिक इस विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया। यह कानून को रूस में इंटरनेट पर सरकारी…
Author: shivam kumar
वॉशिंगटन। अमेरिका की तरफ से आयात किए जाने वाले भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ का आदेश अब 07 अगस्त से प्रभावी होगा। व्हाइट हाउस ने 1 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले इसकी घोषणा की। इससे पहले 25 फीसदी टैरिफ का आदेश 1 अगस्त से लागू होना था। भारत सहित दुनिया के कई देशों पर अमेरिका ने नए टैरिफ लगाए हैं जो 7 अगस्त से लागू होंगे। इसके तहत भारत पर 25 प्रतिशत, कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। रूस से हथियार और तेल की खरीद को लेकर भारत के खिलाफ़ अतिरिक्त आयात शुल्क…
नई दिल्ली। रत्नाभूषण का काम करने वाली कंपनी शांति गोल्ड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 199 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 229.10 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 227.55 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह आईपीओ निवेशकों को शुरू में ही करीब 15 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिल गया। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण सुबह 11 बजे तक कंपनी के शेयर उछल कर 230.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इस तरह अभी तक के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में अगस्त के पहले दिन आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 420 रुपये से 470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। कीमत में कमी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,020 रुपये से लेकर 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 91,690 रुपये से लेकर 91,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने पर शेयर बाजार की गिरावट और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू करके बाजार को सहारा देने की कोशिश भी शुरू कर दी। इसके बावजूद शेयर बाजार लगातार लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी के मुताबिक मेक्सिको और भारत को छोड़ कर दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए आज से बढ़ी हुई दर पर नई टैरिफ व्यवस्था लागू हो गई। भारत पर…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे चुनावी मोड में चल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपये से 3300 रूपये किए जाने की घोषणा की। अपने एक्स हैंडिल से उन्होंने पोस्ट कर बताया है कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजभवन से कड़ी सुरक्षा के बीच हरमू रोड होते हुए रांंची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। वहां से वे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति दुर्गापुर से धनबाद जायेंगी जहां वे आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेकर आईआईटी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी करेंगी। वे 20 गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को मेडल और डिग्री प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सहित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति आईआईटी परिसर स्थित अटल कम्यूनिटी इनोवेशन…
पलामू। जिले के लोगों को जल्द ही हवाई यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने नियम 377 के तहत लोकसभा में मेदिनीनगर के चियांकी एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एयरपोर्ट को लेकर लगातार लोकसभा में आवाज उठाते रहे हैं। गुरुवार को पलामू सांसद ने लोकसभा में कहा था कि उड़ान के लिए एयरपोर्ट की तकनीकी बिडिंग में किसी भी एयरलाइन कंपनी ने भाग नहीं लिया था। उस दौरान बताया गया था कि एयरपोर्ट की चारदीवारी सुरक्षित नहीं है और राज्य सरकार की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। लेकिन…
बरवाडीह, लातेहार। बरवाडीह के नवनियुक्त थाना प्रभारी अनूप कुमार ने शुक्रवार शाम 4 बजे थाना परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध नियंत्रण के लिए सामूहिक सहयोग सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारी ने कहा कि जनसुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी और आम जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर रोक, महिला सुरक्षा, और भूमि विवाद संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। साथ ही, सामाजिक समरसता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों…
कटिहार। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का आयोजन किया गया था, जिसमें कटिहार जिला ने चिन्हित चार सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की। इसके अलावा जिला के तीन आकांक्षी प्रखंड कुर्सेला, मनिहारी एवं बलरामपुर ने चिन्हित सभी छः सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। इसी क्रम में शुक्रवार काे आकांक्षा हाट का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक, महापौर, नगर निगम, अध्यक्ष, जिला परिषद और जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया और स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु सुझाव प्राप्त किए…
